{"_id":"60aa9a8c8ebc3e29b425ae7e","slug":"sadak-hadse-me-5-ghayal-banda-news-knp630039716","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पांच बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में पांच बाइक सवार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। ट्रक की टक्कर से बाइक चालक घायल हो गया। दूसरी घटना में बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
थाना क्षेत्र के मुंगौरा गांव निवासी संतू रविवार को सुबह अपने साथी गुड्डा के साथ बाइक पर अतर्रा सब्जी लेने आ रहा था। बांदा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक नहर में जा गिरी। दोनों घायल हो गए। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। दूसरी घटना में अनथुवा गांव निवासी विष्णु अपने रिश्तेदार गोपाल के साथ दवा लेने आया था। इंजीनियरिंग कालेज के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकराकर घायल हो गए। दूसरी बाइक चालक गुगौली (चिल्ला) गांव निवासी सिरोमन भी घायल हो गया। 108 एंबुलेंस ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। (संवाद)
--------------------