{"_id":"df833e8b0a3a786d18cd192d74f32225","slug":"rural-players-show-talent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा
विज्ञापन
आयोजित ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में ग्रामीण खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई।
विजयी प्रतिभागी पुरस्कृत किए गए।
जसपुरा ब्लाक के राजकीय हाईस्कूल गड़रिया में बुधवार को प्रतियोगिता में बालिका वर्ग 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में गोल्डी यादव अव्वल रही।
कंचन गुप्ता ने दूसरा स्थान पाया। 100 मीटर बालक वर्ग में राजेंद्र पाल प्रथम, दशरथ द्वितीय, 400 मीटर में दशरथ प्रथम, बरदानी द्वितीय, गोला फेंक बालिका में आरती प्रथम, रेखा द्वितीय, बालक वर्ग में सद्दाम हुसैन प्रथम, वीरेश द्वितीय, चक्का फेंक (बालिका वर्ग) में गोल्डी यादव ने प्रथम व रेखा ने दूसरा स्थान पाया।
वालीबाल में रामपुर विजेता व जसपुरा टीम उप विजेता और कबड्डी बालक वर्ग में जसपुरा विजेता व गड़रिया उप विजेता, बालिका वर्ग में गड़रिया विजेता व रैपुरा टीम उप विजेता रही।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रामबाबू वर्मा, प्रधानाचार्य आशीष मिश्रा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक महेंद्र सिंह, बच्चूलाल व रोहित चौरसिया रहे।