फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rural banks on April 28 strike call

ग्रामीण बैंकों में 28 अप्रैल को हड़ताल का आह्वान

Sun, 29 Mar 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 29 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rural banks on April 28 strike call

इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक आफीसर्स एसोसिएशन की बैठक में 4 सूत्रीय मांगों को लेकर 28 अप्रैल को हड़ताल का आह्वान किया। पदोन्नति पर अधिकारी बने कर्मचारियों को सदस्यता दिलाई और सेवानिवृत्त अधिकारी को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


रविवार को एक होटल में बैठक में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक आफीसर्स एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष शगुण शुक्ल ने कहा कि देश भर के ग्रामीण बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी 27 अप्रैल को सभी 639 जिलों के क्षेत्रीय मुख्यालयों में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


28 अप्रैल को हड़ताल रहेगी। संगठन का विरोध केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण बैंकों के निजीकरण के प्रयास के तहत आरआरबी एक्ट में किए जा रहे संशोधन बिल को लेकर है। लोकसभा में पास हो चुके बिल को राज्यसभा में प्रस्तुत करने की तैयारी है। राज्य सरकारों की 15 फीसदी हिस्सेदारी पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। इसे पूंजीवादी घरानों को सौंपने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारी संजय वाजपेयी को सम्मानित किया गया। बैठक में अरुण यादव, राजकुमार तिवारी, आरएस परमार, चतुर सिंह, विजय वैश्य, हनुमान प्रसाद, आशीष त्रिपाठी, धीरेंद्र, बालेंद्र गुप्ता, सीताराम यादव, डीपी अग्निहोत्री, एके सिंह, आदित्य कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामलखन कुशवाहा व संचालन एसोसिएशन सचिव उमाकांत अवस्थी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed