{"_id":"620e8a2e0465d5774a522658","slug":"ruck-driver-attacked-with-an-ax-leg-chopped-off-banda-news-knp6811683179","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक पर कुल्हाड़ी से हमला, पैर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक पर कुल्हाड़ी से हमला, पैर कटा
विज्ञापन
तिंदवारी। निमंत्रण से लौट रहे ट्रक चालक को मोहल्ले के असरदार लोगों ने कुल्हाड़ी से हमलाकर घायल कर दिया। पुरानी खुन्नस को भी इस घटना से जोड़ा जा रहा है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव निवासी अवध नारायण वर्मा (40) बुधवार देर रात घर लौट रहे थे। उनका आरोप है कि मोहल्ले के असरदार पक्ष ने घर में घुसकर हमला किया। कुल्हाड़ी के हमले में उसका पैर कट गया। पत्नी सुमन देवी ने उसे बचाया।
घटना के वक्त वह फोन पर दिल्ली में रह रहे अपने भतीजे से बात कर रहा था। पड़ोसियों ने अपने लिए कुछ अभद्रता समझकर हमला कर दिया। आरोपी उसे गोली भी मारना चाहते थे। प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।