फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   RTE fair puppet dance education message

आरटीई मेले में कठपुतली नृत्य से शिक्षा का संदेश

Thu, 02 Apr 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 02 Apr 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
RTE fair puppet dance education message

आरटीई मेले में कठपुतली नृत्य और गीतों के जरिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं के शत-प्रतिशत नामांकन कराने का आह्वान किया। सुलेख प्रतियगिता में प्रतीक सोनी व आरती और चित्रकला में प्रगति अव्वल रहीं।

विज्ञापन


पुलिस लाइन परिसर स्थित जूनियर हाईस्कूल में बृहस्पतिवार को आरटीई जागरूकता मेले का उद्घाटन एसपी राकेश शंकर और एडीएम डीएस मिश्र ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तिंदवारी की छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किया। आरोपी पाठक का एकल नृत्य सराहनीय रहा।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनवारा की छात्राओं ने एकांकी के जरिए स्कूलों में प्रवेश को प्रेरित किया। मेले में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर पर सुलेख तथा चित्रकला प्रतियोगिता हुई। प्राथमिक स्तर सुलेख में सौंता स्योढ़ा के छात्र प्रतीक सोनी प्रथम, पुलिस लाइन की छात्रा शिवानी द्वितीय तथा खुशनुमा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर स्तर में कस्तूरबा गांधी, तिंदवारी की छात्रा आरती प्रजापति प्रथम, राधा द्वितीय रहीं। चित्रकला में यहीं की छात्रा प्रगति प्रथम, कमासिन की छात्रा निशा वर्मा द्वितीय तथा महुआ की छात्रा प्रीती राजपूत तीसरे स्थान पर रहीं। राजबहादुर मेमोरियल शिक्षा सदन, कालिंजर की छात्राओं ने लोकनृत्य व साक्षरता गीत प्रस्तुत किया।

डिंगवाही प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं ने कठपुतली नृत्य प्रस्तुत किया। शिवहद (महुआ) के बच्चों की कव्वाली सराही गई। छात्रा शांति ने लोकगीत के जरिए शिक्षा का महत्व बताया। आकाशवाणी कलाकार अशोक खरे व सह समन्वयक नरैनी प्रमोद दीक्षित ने गीत प्रस्तुत किया। संचालन विधु त्रिपाठी ने किया।


जन शिक्षण संस्थान तथा अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान ने स्टाल लगाए। टीचरों ने झांकियां प्रस्तुत की। बीएसए डॉ.सत्यनारायण, अपर एसपी आशुतोष शुक्ला, समाज कल्याण अधिकारी केके सिंह, सर्व शिक्षा अभियान जिला समन्वयक अरविंद अस्थाना, खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रपाल बाथम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed