{"_id":"5ba288f1e3092be1147419436c017672","slug":"rpf-inspector-s-house-cash-and-jewellery-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ इंस्पेक्टर के घर में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ इंस्पेक्टर के घर में लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 31 May 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात-दिन यात्रियों से आबाद रहने वाले रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) इंस्पेक्टर के सरकारी आवास से चोरों ने करीब 5 लाख रुपये के जेवर और 80 हजार रुपये चोरी कर लिए। इंस्पेक्टर अपने घर बिहार गए हुए थे। आवास में ताला पड़ा था। रविवार को सुबह चोरी का पता चला।
विज्ञापन
आरपीएफ थाने के उप निरीक्षक ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिंगर प्रिंट विशषेज्ञों की टीम ने निशान लिए। खबर पाकर रविवार को शाम इंस्पेक्टर आ गए।
विज्ञापन
बांदा रेलवे स्टेशन में तैनात आरपीएफ थानाध्यक्ष चंद्रशेखर रजक का सरकारी आवास प्लेटफार्म नंबर-2 के पास है। छह दिन पूर्व वे अपने परिवार के साथ पैतृक घर नवादा (बिहार) गए हुए थे। घर में ताला पड़ा था। शनिवार की रात चोर सूने घर की छत पर रखीं सीमेंट की चादर तोड़कर अंदर दाखिल हुए और कमरों के ताले तोड़कर अलमारी और अटैची आदि से करीब 5 लाख रुपये कीमत के जेवर और 80 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन
रविवार को सुबह पड़ोस में रहने वाले रेल कर्मियों ने मकान की छत टूटी देखी तो चोरी की आशंका हुई। खिड़की से देखा तो कमरे में सामान बिखरा मिला। रविवार को देर शाम इंस्पेक्टर चंद्रशेखर रजक भी बांदा आ गए। उन्होंने चोरी गए जेवरात और रकम की पुष्टि की।
आरपीएफ सब इंस्पेक्टर हरीलाल ने शहर कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है कोतवाली प्रभारी हरीशंकर राय ने मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने नमूने लिए।