{"_id":"28b9e6f25aa5b54b345814b4e49c5ec9","slug":"room-inspectors-duty-now-online-come-on-back-foot-board-exam-wth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्ष निरीक्षकों की अब ऑनलाइन ड्यूटी नहीं, परीक्षा नजदीक आते देख बैक फुट पर आया बोर्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्ष निरीक्षकों की अब ऑनलाइन ड्यूटी नहीं, परीक्षा नजदीक आते देख बैक फुट पर आया बोर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 29 Jan 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाने का अपना आदेश यूपी बोर्ड ने वापस ले लिया है। परीक्षा नजदीक आ जाने और ऑनलाइन ड्यूटी प्रक्रिया पूरी न होने से माध्यमिक शिक्षा परिषद को बैकफुट पर आना पड़ा।
विज्ञापन
सचिव के नए आदेश के अनुसार अब पुरानी व्यवस्था के तहत ही डीआईओएस कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
यूपी बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने के उद्देश्य से कक्ष निरीक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाने के बोर्ड ने निर्देश दिए थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अंतत: बोर्ड को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा है। 19 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए प्रधानाचार्यों को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्यों को कक्ष निरीक्षक के इच्छुक अध्यापकों का एक परिचय पत्र पर पूरे विवरण के साथ डीआईओएस कार्यालय भेजने का निर्देश दिया गया है। विद्यालयों से परिचय पत्र मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक छानबीन करके उसे जारी करेंगे। डीआईओएस की ओर से जारी परिचय पत्र के आधार पर ही अध्यापक परीक्षा में ड्यूटी कर सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने ड्यूटी लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीआईओएस, एनडी वर्मा ने कहा कि टीचरों का ब्योरा ऑनलाइन फीड कराने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है जबकि परीक्षा के महज 20 दिन ही बचे हैं। ऐसे में बोर्ड ने पूर्व की तरह कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया है। हालांकि तीन फरवरी को इलाहाबाद बोर्ड की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।