फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rocker woman hanging from strife harassment

कलह से तंग आकर युवती फांसी पर झूली

Sat, 28 Nov 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 28 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

बांदा। घरेलू कलह से परेशान युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। एक अन्य घटना में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मायके वालों ने ससुराल में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।


मरका थाना क्षेत्र के भभुवा गांव में राजाबेटी (35) पत्नी रामकरन शुक्रवार की रात ससुराल में फांसी पर झूल गई। परिजनों ने सुबह उसका शव फंदे पर टंगा देखा। गांव के चौकीदार ने घटना की सूचना थाने में दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। मृतका का पति ड्राइवर है और अक्सर बाहर रहता है। घटना के पीछे घरेलू कलह बताई गई।

विज्ञापन



देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी काजल सिंह (30) पत्नी राजू सिंह शनिवार को दोपहर आग से झुलस गई। जिला अस्पताल में राजू ने बताया कि घटना के समय वह वोट डालने गया था। खबर मिलने पर भाग कर घर आया। आग बुझाने में उसके हाथ भी झुलस गए। उधर, युवती के पिता महेदू (चिल्ला) गांव निवासी भोला सिंह ने बताया कि छह साल पहले पुत्री की शादी की थी। उसके एक पुत्र है। पति की हरकतों से परेशान होकर तीन साल से मायके में थी। दो माह पहले पति अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed