फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Robbery in police officer's residence

पुलिस क्षेत्राधिकारी के आवास में चोरी

Tue, 03 Sep 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Robbery in police officer's residence
अतर्रा। चोरों ने यहां पुलिस क्षेत्राधिकारी के सरकारी आवास को भी नहीं बख्शा। थाने से चंद कदम दूर स्थित सरकारी कालोनी में स्थित आवास का दिनदहाड़े ताला तोड़कर नकदी और जेवरात आदि चोरी कर लिए। हालांकि देर रात तक क्षेत्राधिकारी या थाना पुलिस ने इस बारे में चुप्पी साधे रखी। अलबत्ता पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह यहां सीएचसी परिसर में स्थित सरकारी आवास में पहली मंजिल में रहते हैं। उनके नीचे भूतल पर सिविल जज रहते हैं। क्षेत्राधिकारी की पत्नी भी साथ में रहती हैं। बताते हैं कि पत्नी हाल ही में कहीं बाहर गई हुई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्राधिकारी तहसील में समाधान दिवस में शामिल रहे। शाम को आवास लौटे तो कमरे के ताले टूटे मिले। सूत्रों के मुताबिक कैश और जेवर चोरी हो गए। यह खबर मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मुख्यालय से अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल और नगर क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा भी पहुंच गए। यह सभी पुलिस अधिकारी क्षेत्राधिकारी के आवास में कमरा बंद कर मंत्रणा करते रहे। मीडिया को दूर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी के आवास के सफाई कर्मी और खाना बनाने वाली महिला आदि से भी पूछताछ शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी या थाना इंसपेक्टर ने फोन भी नहीं रिसीव किया। उधर, पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने फोन पर बताया कि चोरी की घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed