फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Roadways returned all the closed buses for Panna

पन्ना के लिए रोडवेज ने बंद सभी बसें लौटाईं

Tue, 12 Apr 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Roadways returned all the closed buses for Panna
Roadways returned all the closed buses for Panna - फोटो : BANDA
नरैनी। सीमावर्ती मध्य प्रदेश की हीरा नगरी पन्ना जाने के लिए मंगलवार से रोडवेज ने बंद बसें फिर से दौड़ा दी हैं। इससे यात्रियों को प्राइवेट बसों द्वारा किराये में 20 रुपये की ज्यादा वसूली से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

हीरा खदान के लिए विश्व विख्यात पन्ना और इसी मार्ग पर स्थित अजयगढ़ आदि के लिए रोजाना बड़ी संख्या में बांदा जनपद व अन्य पड़ोसी जिलों के यात्री यात्रा करते हैं। परिवहन निगम के बांदा डिपो ने इस रूट पर पांच बसें चलाई थीं। लेकिन कोरोना काल में इन्हें बंद कर दिया गया था। फिर दोबारा चालू नहीं किया गया। मात्र दो बसें ही चलाई जाती रहीं। इसका फायदा प्राइवेट बसों और अन्य डग्गामार वाहनों ने उठाया। रोडवेज के किराये से 20 रुपये ज्यादा वसूलकर दर्जनों प्राइवेट बसें अवैध रूप से चल रही हैं। यात्रियों की यह पीड़ा ‘अमर उजाला’ प्रमुखता से लगातार कई दिनों से प्रकाशित कर रहा है। नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने भी खबरों का संज्ञान लेकर बांदा डिपो के एआरएम को पन्ना रूट की बंद बसें शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए थे। साथ ही मंत्री से शिकायत की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

अंतत: मंगलवार से बांदा डिपो ने पन्ना रूट पर दो और बसों का संचालन शुरू कर दिया है। पहले से दो बसें चल रही थी। एआरएम के मुताबिक एक अन्य बस की मरम्मत चल रही है। इसे भी बुधवार से चलाया जाएगा। मंगलवार को पन्ना जा रही बस के चालक अतुल सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के पूर्व वह इसी रूट पर चलते थे। कोरोना के दौरान चार बसें बंद कर दी गई थीं। अब डिपो से तीन बसों को पन्ना तक लाने की पुन: अनुमति दी गई है। उधर, बस के कंडक्टर पुष्पेंद्र ने बताया कि रोडवेज बस में बांदा से पन्ना का किराया 135 रुपये है। जबकि प्राइवेट बसों में 150 से 160 रुपये लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बांदा से पन्ना के लिए चालू की गई बसों की समय सारिणी-
----------------
पहली बस : प्रात: 5:30 बजे।
दूसरी बस : सुबह 8:30 बजे।
तीसरी बस : सुबह 11:00 बजे।
चौथी बस : शाम 4:30 बजे।
----------------
इनसेट
------------
पन्ना को बांदा और कानपुर से जोड़ेंगी बसें
बांदा। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परमानंद ने बताया कि पन्ना रूट पर दो बसें और बढ़ा दी गई हैं। एक बस बांदा-पन्ना और दूसरी बांदा-पन्ना जाकर वहां से वापसी में कानपुर के लिए जाएगी। कानपुर से वापसी वाली बस पन्ना तक जाएगी। उन्होंने बताया कि इस रूट पर यात्रियों की संख्या का सर्वे कराया जा रहा है। यात्रियों की संख्या के अनुसार बसें चलाई जाएंगी। एआरएम ने यह भी बताया कि कुछ रूट निगम के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहे हैं। इनमें बांदा से ओरन, बबेरू, नरैनी और फतेहपुर के रूट पर पर्याप्त यात्री न मिलने से 15 से 20 फीसदी घाटा हो रहा है। उन्होंने कहा कि घाटे की वजह डग्गामार वाहन हैं। इस बारे में समय-समय पर अधिकारियों को अवगत कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed