फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Roadways is saving one crore by buying retail diesel

फुटकर डीजल खरीदकर रोडवेज बचा रहा एक करोड़

Mon, 11 Apr 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Roadways is saving one crore by buying retail diesel
बांदा डिपो में रोडवेज बसें। - फोटो : BANDA
बांदा। परिवहन निगम फुटकर डीजल खरीदकर प्रति माह करीब एक करोड़ रुपये की बचत कर रहा है। थोक व फुटकर डीजल के दामों में 15 रुपये प्रति लीटर का अंतर होने से परिवहन निगम ने टैंकरों से तेल लेना बंद कर दिया है। बसों में पेट्रोल पंपों से तेल भराया जा रहा है। थोक डीजल के दाम 113 रुपये लीटर है जबकि फुटकर डीजल 98 रुपये लीटर है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की बसों को अभी तक डिपो में स्थित वर्कशाप के पेट्रोल पंप से डीजल मिलता था। थोक डीजल के दामों में लगातार वृद्धि होने से परिवहन निगम ने अब टैंकरों से तेल लेना बंद कर दिया है। 22 मार्च से कंपनियों ने थोक डीजल के दामों से 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन

हालांकि अब यह दाम 10 रुपये लीटर कम हो गए हैं। मौजूदा समय में थोक डीजल के दाम 113 रुपये प्रति लीटर है। जबकि फुटकर डीजल के दाम 98 रुपये लीटर है। ऐसे में परिवहन निगम ने पेट्रोल पंपों से डीजल खरीदना शुरू कर दिया है। चित्रकूटधाम मंडल में 394 बसों का बेड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना बसों में 22 हजार लीटर डीजल भराया जाता है। यदि थोक डीजल खरीदकर बसों में भरवाया जाए तो निगम में डीजल में 2,48,6000 रुपये अदा करने पड़ेंगे। फुटकर डीजल खरीदने से निगम को रोजाना 2,15,6000 रुपये ही अदा करने पड़ रहे है। यानि रोजाना निगम को 3 लाख 30 हजार की बचत हो रही है।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बांदा परमानंद ने कहा किपूरे प्रदेश में परिवहन निगम ने फुटकर डीजल लेना शुरू कर दिया था। थोक डीजल के रेट फुटकर से ज्यादा है। परिवहन निगम कमेटी ने आदेश जारी कर क्षेत्रीय व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को फुटकर डीजल लेने के लिए स्वतंत्र कर दिया था। अब वर्कशाप से नजदीक के पेट्रोल पंप से फुटकर डीजल खरीदा जा रहा है।
चित्रकूटधाम मंडल की रोडवेज बसों में डीजल की खपत (लीटर में) और फुटकर खरीद से हो रही बचत (रुपये में)-
--------------------------
डिपो डीजल खपत बचत
--------------------------------
बांदा 7000 1.5 लाख
हमीरपुर 4000 60 हजार
महोबा 6000 90 हजार
राठ 5000 75 हजार
--------------------------------
योग- 22,000 3.30 लाख
--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed