{"_id":"5dadeec88ebc3e93d33e7fe0","slug":"roadways-contract-workers-asked-for-honorarium-before-diwali-banda-news-knp521212943","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज संविदा कर्मियों ने दिवाली से पहले मांगा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज संविदा कर्मियों ने दिवाली से पहले मांगा मानदेय
विज्ञापन
बांदा। परिवहन निगम चित्रकूटधाम मंडल की कार्यशालाओं में कार्यरत डिप्लोमाधारी संविदा कर्मचारियों ने दिवाली से पूर्व मानदेय भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपकर मांगे पूरी न होने पर 23 अक्टूबर से कलम बंद हड़ताल की चेतावनी दी।
ज्ञापन में कहा है कि कर्मचारियों को मात्र 5 से 9 हजार रुपये मानदेय मिलता है। वह भी तीन माह से नहीं दिया गया। परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। जबकि पहले समझौता हुआ था कि माह की 10 तारीख को मानदेय दे दिया जाएगा। कर्मचारियों ने मानदेय में वृद्धि करने व गृह जिले से निकटवर्ती डिपो में तैनाती की मांग की।
सुरेश कुमार विश्वकर्मा, चंद्रशेखर, ओम प्रकाश, दुर्गेश कुमार, मनोज कुमार, रामदेव, गोविंद दास, मानवेंद्र सिंह, जयदेव, जमील खां, शिराज, राकेश, पवन, लेखराज, शेख याकूब, जुगल किशोर, रामनारायन, राजेश तिवारी, इजहार, शारदा प्रसाद, प्रदीप, रामनरेश, अहमद, संतोष कमलेश, रामकुमार, नवल किशोर आदि मौजूद रहे।