फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Roadways buses charging increased toll tax from passengers

बढ़ा टोल टैक्स यात्रियों से वसूल रहीं रोडवेज बसें

Thu, 14 Apr 2022 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses charging increased toll tax from passengers
Roadways buses charging increased toll tax from passengers - फोटो : BANDA
बांदा। टोल प्लाजा के टैक्स में की गई वृद्धि से बांदा जनपद के यात्रियों का रोडवेज बसों में यात्रा करना 50 हजार प्रतिदिन महंगा हो गया है। प्रत्येक यात्री को औसतन 2 से 8 रुपये ज्यादा देने पड़ रहे हैं। अलबत्ता कुछ रूटों पर टोल प्लाजा न होने से इस रूट से यात्रियों पर महंगाई की यह मार नहीं पड़ी है। किराये की बढ़ी दरें बुधवार को आधी रात के बाद से रोडवेज ने लागू कर दी हैं।
विज्ञापन

हाल ही प्रदेश में टोल टैक्स की दरों में वृद्धि कर दी गई है। रोडवेज बसों को पूर्व की अपेक्षा टोल टैक्स अब ज्यादा अदा करना पड़ रहा है। रोडवेज अपने इस घाटे की भरपाई यात्रियों से कर रहा है। किराए में वृद्धि कर दी है। चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय के बांदा डिपो से प्रतिदिन 125 बसों से लगभग 10 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। टोल टैक्स में वृद्धि के बाद बढ़े किराए से इन यात्रियों को रोजाना लगभग 50 हजार रुपये ज्यादा अदा करना पड़ रहा है। खासकर दिल्ली, मथुरा, अजमेर, वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, लखनऊ आदि रूटों पर चलने वाली बसों में यह वृद्धि की गई है। किराए में कम से कम 2 रुपये से लेकर 8 रुपये तक का इजाफा हुआ है। बढ़े हुए किराए की दरें बुधवार को आधी रात के बाद लागू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

इनसेट
टोल प्लाजा विहीन रूटों के यात्री बचे महंगाई की मार से
बांदा। लगभग 3000 यात्री बढ़े किराए की मार से बचे हुए हैं। यह जिन रूट पर यात्रा करते हैं, उन पर टोल प्लाजा नहीं है। इनमें कानपुर, फतेहपुर और सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पन्ना आदि शामिल हैं। कानपुर रूट पर नेशनल हाईवे में पूर्व में टोल प्लाजा स्थापित था, बाद में उसे हटा दिया गया। इससे रोजाना बड़ी संख्या में कानपुर आने-जाने वाले यात्रियों को किराए में राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीनों में नहीं फीड हुआ किराया
बांदा। रोडवेज बसों में बढ़े किराए की राशि टिकट मशीन में फीड नहीं हुई है। ऐसे में कंडक्टर यात्रियों को हैंडसेट मशीन से टिकट जारी नहीं कर पा रहे। मैनुअल (हस्तलिखित) टिकट दे रहे हैं। बांदा डिपो इंचार्ज रमेश कुमार का कहना है कि ई-टिकटिंग मशीनों का ठेका अब दूसरी कंपनी को दिया गया है। पूर्व की कंपनी ने नेट कनेक्शन खत्म कर दिया है और वह पुरानी मशीनें भी ले ली गई हैं। नई कंपनी की मशीनें अभी आई नहीं हैं।
कहां कितना बढ़ा किराया
-----------------------
यात्रा पूर्व किराया मौजूदा किराया
---------------------------------
बांदा-दिल्ली 774 779
बांदा-मथुरा 580 588
बांदा-उरई 194 196
बांदा-झांसी 250 254
बांदा-प्रयागराज 234 235
बांदा-महोबा 68 70
---------------------------------------
इनसेट
-------------
प्रतिदिन सफर करने वाले यात्री
प्रतिदिन दिल्ली 500, मथुरा 300, उरई, 200, झांसी 300, लखनऊ 200, प्रयागराज 1000, महोबा 500, बनारस 100, गोरखपुर 100, रायबरेली 100 यात्री सफर करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed