{"_id":"a23f78cd5fcccb7c4877e6fb37c2e9ce","slug":"roadways-bus-rammed-into-the-bolero-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने बोलेरो में टक्कर मारी, साढ़े तीन सौ मुर्गों मौके पर ही मर गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने बोलेरो में टक्कर मारी, साढ़े तीन सौ मुर्गों मौके पर ही मर गए
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 29 Jan 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे की धुंध में भी तेज रफ्तार जा रही रोडवेज बस ने मुर्गों से भरी बोलेरो पिकअप पर टक्कर मार दी। उसके पिछले भाग के परखच्चे उड़ गए। उसमें भरे करीब साढ़े तीन सौ मुर्गों मौके पर ही मर गए। टक्कर से बस को भी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
बस कंडेक्टर ने बोलेरो चालक का कुसूर बताकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में बस कंडेक्टर और चालक दोनों ही बस छोड़कर फरार हो गए। बोलेरो मालिक ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
घटना बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। कानपुर से मुर्गे लेकर आ रही बोलेरो पिकअप को देहात कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव के मोड़ पर बांदा से कानपुर की तरफ जा रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बोलेरो चालक राममिलन बाल-बाल बच गया लेकिन उसमें भरे करीब साढ़े तीन सौ मुर्गें वहीं मर गए। बोलेरो मालिक तारिक ने देहात कोतवाली मेें मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटाकर सड़क साफ की और यातायात बहाल कराया।