{"_id":"604a4f318ebc3e5912313c5d","slug":"road-police-dm-cm-city-banda-news-knp617020727","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव रख हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव रख हाईवे पर लगाया जाम
विज्ञापन
road,police,DM,CM,city
- फोटो : BANDA
बांदा। मुख्यमंत्री की जनसभा सुनने आए सब्जी विक्रेता की बुधवार को सभा स्थल पर ही अचानक मौत का मामला दूसरे दिन बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार के समय तूल पकड़ गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय परिजनों ने रास्ते में नेशनल हाईवे पर शव रख दिया और धरने पर बैठ गए। दोनों ओर से आवागमन ठप हो गया। मुख्य मांग मुआवजे की थी।
कोतवाली पुलिस द्वारा जबरन शव उठवाने पर परिजन और भड़क उठे और पुलिस से नोकझोंक हुई। शहर के नोनिया मोहाल कटरा निवासी जागेश्वर का बेटा विजय सोनकर (40) बलखंडी नाका तिराहे पर सब्जी की दुकान किए था। बुधवार को यहां आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा सुनने जीआईसी मैदान गया था। सभा के दौरान भीड़ में अचानक तबीयत बिगड़ गई और बेहोश होकर गिर गया। पुलिस व अन्य लोगों ने तत्काल नजदीक स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें मौत की वजह स्पष्ट न हो पाने से विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। हालांकि, फौरीतौर पर हार्ट अटैक से मौत मानी जा रही है।
बुधवार को सुबह परिजन शव की अर्थी लेकर मुक्तिधाम के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में क्योटरा चौराहे के पास बांदा-महोबा नेशनल हाईवे पर शव रख दिया और धरने पर बैठ गए। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल थे। आवागमन ठप हो गया। इसी बीच कोतवाली पुलिस पहुंची और शव मुक्तिधाम ले जाने को कहा, लेकिन परिजन नहीं माने। उनकी मांग थी कि मुआवजा दिया जाए। पुलिस ने जबरन शव उठाना चाहा तो परिजन भड़क गए। नोकझोंक और छीनाझपटी हुई। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अजय भदौरिया और कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शव को अंतिम संस्कार करने को राजी किया। लगभग एक घंटे बाद परिजन शव लेकर मुक्तिधाम को रवाना हुए। उधर, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि परिजन सड़क पर शव रखकर बैठ गए थे। कुछ देर बाद उन्हें समझाकर शांत कर दिया गया।