फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   road,bike,hospital,police,CHC

बाइक की टक्कर से किशोर घायल

Sun, 04 Apr 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
road,bike,hospital,police,CHC
अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन रोड का अर्जुन शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। सड़क से निकली तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन

मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा
अतर्रा। नरैनी रोड समदरियन पुरवा के पास रविवार को सुबह कुछ लोगों द्वारा सड़कों के किनारे घूम रहे मवेशियों को पकड़ कर ट्रक में भर लिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मवेशियों से भरा ट्रक कब्जे में लेकर दो लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

--------------
किशोरी से छेड़खानी
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को सुबह 17 वर्षीय किशोरी हैंडपंप में पानी भरने गई थी। दो युवकों ने हाथ पकड़कर छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने पर युवक भाग निकले। घर पहुंची किशोरी ने पिता को घटना की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रमोद व बलवीर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
भूख-प्यास से दम तोड़ रहे मवेशी
अतर्रा। बदौसा के ग्राम पंचायत चंदौर की अस्थायी गोशाला में भूख-प्यास से मवेशी दम तोड़ रहे हैं। गांव के शिव कुमार ने बताया कि छह माह पूर्व गोशाला में 170 मवेशी थे। दिन प्रतिदिन इनकी संख्या घट रही है। पिछले 15 दिनों से गोशाला में बंद पशुओं को खाना-पानी नहीं दिया जा रहा है। मरे पशुओं को गोशाला से हटाया भी नहीं गया। ऐसे में गोशाला से दुर्गंध से अन्य मवेशी बीमार हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी सचिव कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अफसरों से गोशाला में चारा-भूसा का प्रबंध करने सहित मरे मवेशियों को हटवाने की मांग की है। (संवाद)

----------------
किसान के मकान में चोरी
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकर नगर निवासी शिव प्रसाद कुशवाहा दो दिन पहले भतीजे आशीष को घर में छोड़कर गेहूं की कटाई करने करिंगा गांव गए थे। रविवार को आशीष मकान के बाहर से दरवाजा बंद कर दोस्तों के साथ खेलने पड़ोस में चल गया। इस बीच पीछे से दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 35 हजार रुपये नगद व जेवर आदि ले गए। दो घंटे बाद जब आशीष घर पहुंचा तो अलमारी का ताला टूटा देखकर परिजनों को सूचना दी। देर शाम घर आए परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed