{"_id":"601301f18ebc3e32d20edddc","slug":"rifle-club-beat-the-stadium-banda-news-knp608555050","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइफल क्लब ने स्टेडियम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइफल क्लब ने स्टेडियम को हराया
विज्ञापन
बांदा। राइफल क्लब ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर जूनियर और सीनियर वर्ग की हाकी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में स्टेडियम ने राइफल क्लब को 3-1 गोल से हराया। स्टेडियम के फैज शाह, शिवम सविता, ताबिश अली ने गोल किए। राइफल क्लब की ओर से सैयद मुनीब अली हाशमी ने एक मात्र गोल किया।
सीनियर वर्ग में राइफल क्लब ने स्टेडियम को 3-0 से पराजित किया। राइफल क्लब की ओर से संदीप धुरिया, आशीष पाल व विकास ने गोल किए। क्रीड़ाधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव, पूर्व हाकी खिलाड़ी सैयद अहमद मगरबी ने विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
मैच से पूर्व डॉ. गिरजा शंकर हाकी टूर्नामेंट संयोजक व अध्यक्ष स्वर्गीय दिनेश व जितेंद्र शर्मा के लिए दो मिनट का शोक जताया। रेफरी शुमिअवतार द्विवेदी थे, जबकि संचालन मोहम्मद बाकर ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर अब्दुल रशीद सिद्दीकी, ज्ञान सिंह, रमेशचंद्र, हीरा इस्लामिया इंटर कॉलेज प्रबंधक सैय्यद अशफाक अली रब्बानी, राजेंद्र अवस्थी, अल्तमश हुसैन, अशरफ उल्ला, अर्जुन सिंह, वीरेंद्र सिंह, नईम खां, बाबू खां, बाबा भारती, इकबाल भाई, राशिद आदि मौजूद थे। खेलो इंडिया प्रभारी अशफाक उल्ला खां व वासिफ जमा खां ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। हॉकी खेल को आगे बढ़ाने के लिए शाहिद वली खां व रईस अहमद को सम्मानित किया।