{"_id":"5db09bb28ebc3e01536a0ec1","slug":"review-complete-dig-will-report-to-the-government-soon-banda-news-knp5216564141","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीक्षा पूरी, जल्द शासन को रिपोर्ट देंगे डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीक्षा पूरी, जल्द शासन को रिपोर्ट देंगे डीआईजी
विज्ञापन
जेल निरीक्षण में बंदी रक्षकों से समस्याएं पूछते डीआईजी दीपक कुमार। साथ में जेल अधीक्षक आरके सिं?
- फोटो : BANDA
बांदा। शासन द्वारा जिले के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी और चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी दीपक कुमार ने कहा कि दो दिन में उनके द्वारा यहां की गई समीक्षा की रिपोर्ट जल्द ही शासन को भेजेंगे। उन्होंने कहा है कि जो भी थानाध्यक्ष या प्रभारी एफआईआर दर्ज नहीं करेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दूसरे दिन डीआईजी ने जेल का भी निरीक्षण किया। गांव में गोष्ठी कर ग्रामीणों से बातचीत की।
नोडल अधिकारी ने पहले दिन मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था सहित स्वास्थ्य, बिजली, पानी, खनिज और जेल इत्यादि की स्थिति जानने के लिए उन्होंने स्थलीय निरीक्षणों के अलावा बैठकें की हैं।
जेल में भी अधिकारियों को शासन की मंशा और जेल मैन्युअल के अनुरूप व्यवस्थाओं के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का भी कहना है कि अगर अपराध हो गया है तो अपराधी को सजा जरूर दिलाई जाए। पुलिस इस पर भी काम कर रही है। पुलिस के व्यवहार और कार्य प्रणाली में सुधार और आम लोगों में छवि बेहतर बनाने को और कदम उठाए जाएंगे। डीआईजी ने महोखर गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे वार्ता की। गांव का भ्रमण कर लोगों से रूबरू हुए। सभी कार्यक्रमों में उनके साथ पुलिस अधीक्षक गणेश साहा और अपर एसपी एलबीके पाल उपस्थित रहे।