{"_id":"c9092aa6863e3ec848500439bfc35faa","slug":"respect-teachers-on-teachers-day-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस पर गुरुओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस पर गुरुओं का सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 05 Sep 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती
विज्ञापन
शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। उन्हें आदर्श शिक्षक बताते हुए उनके जीवन
से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
जगह-जगह स्कूल-कालेजों में गुरुजनों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आर्य कन्या इंटर कालेज में टीचरों को सम्मानित किया गया।
छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। डीएम की पत्नी डा. विमलेश राठौर मुख्य थीं। प्रबंधक शमीम बानो ने उनका स्वागत किया। प्रधानाचार्य उर्मिला सहित स्कूल की अन्य टीचर उपस्थित रहीं। सरस्वती शिशु मंदिर केनपथ में डा. राजीव रतन द्विवेदी ने डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मैयादीन सोनी ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार द्विवेदी, चंद्रपाल सिंह, रामकिशोर शिवहरे, गणेश वाजपेयी, हरदेव प्रसाद द्विवेदी मौजूद रहे।
आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने गुरु की महिमा बताई। कृष्णदत्त शुक्ल, डा.बलराम तिवारी, देशराज सिंह, विपिन दीक्षित, मंगल प्रसाद, प्रकाशचंद्र त्रिपाठी, सत्येंद्र कुमार, शारदा प्रसाद शर्मा, दिनेश प्रसाद मौजूद रहे।
श्री कृष्णा आइडियल हाईस्कूल में प्रधानाचार्य जेपी यादव व कृषि विश्वविद्यालय कुल सचिव देवीदास ने शिक्षकों को डा. राधाकृष्णन की तरह बनने का आह्वान किया।
वृद्ध शिक्षक श्रीपाल अंजाना को सम्मानित किया गया। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां, प्रो. सीपी दीक्षित, सत्यनारायण सिंह, अरविंद बड़ौनिया, रमेश पाल भी मौजूद रहे।
खप्टिहाकलां में परमहंस रणछोड़दास इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य आनंद किशोर लाल ने सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक अरविंद गुप्ता को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
गूलरनाका स्थित हजरत मौलाना सिद्दीकी मेमोरियल स्कूल में प्रबंधक डा. शबाना रफीक व राजकीय महिला डिग्री कालेज की डा. सबीहा रहमानी ने एक-एक हजार रुपये हर माह चिराग फाउंडेशन को दानकर गरीब व अनाथ बालिकाओं की उच्च शिक्षा का प्रबंध करने का संकल्प लिया। संचालन मुशाब अहमद ने किया।
छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। भगवती प्रसाद ओमर बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य लक्षणा पांडेय ने शिक्षिकाओं से अपने दायित्वों का पालन पूरी निष्ठा से करने का आह्वान किया। प्रबंधक विजय कुमार ओमर व शिक्षिका उमा तिवारी इत्यादि मौजूद रहीं।
श्रेया आकर्ष संस्थान में साहित्यकार डा. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ने कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रा श्रुति गुप्ता व शिवानी ने शिक्षकों के सम्मान में गीत प्रस्तुत किए। आस्था तिवारी, शिखा, मोनू, सुशील, सागर, दीपक ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।
संचालिका रानी दमेले ने प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। योग गुरु प्रकाश साहू, अशोक पालीवाल, दिलशाद, नरेश कुमार, कोमल, श्वेता व जान मोहम्मद मौजूद रहे।
अवस्थी धर्मशाला स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल ने डा. राधाकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी। जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद उमर दुर्रानी, महासचिव राममिलन सिंह पटेल, हरिश्चंद्र वाजपेयी, दिनेश गुप्ता, जहांगीर इत्यादि मौजूद रहे।