फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Request for re-issue of Mukhtar's warrant

मुख्तार का वारंट दोबारा जारी किए जाने की फरियाद

Mon, 21 Feb 2022 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Request for re-issue of Mukhtar's warrant
बांदा। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के कोर्ट में पेश न होने पर मऊ स्थित गैंगस्टर कोर्ट द्वारा जारी कर दिए गए वारंट को मुख्तार के अधिवक्ता ने रिकाल किए जाने की अदालत से गुजारिश की है। सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मऊ की अदालत में सुनवाई हुई। यहां जेल में बंद मुख्तार अंसारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपनी हाजिरी दर्ज कराई।
विज्ञापन

मुख्तार के अधिवक्ता दरोगा सिंह ने अदालत से कहा कि मुख्तार जेल में है। उन्हें कोर्ट में पेश करने का जिम्मा जेल प्रशासन का है। जेल प्रशासन द्वारा मुख्तार को भेजने की व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे में अदालत द्वारा जारी किया गया वारंट पर पुनर्विचार/रिकाल किया जाए।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने अदालत के समक्ष फिर दोहराया कि मुख्तार को बांदा जेल में अपनी जान का खतरा है। उधर, जेल अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने अदालत में दी अपनी सफाई में कहा कि सुरक्षा बल चुनाव में व्यस्त है। मुख्तार को कोर्ट में पेश करने के लिए सुरक्षा कर्मी नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने वारंट रिकाल किए जाने की अर्जी पर अपना फैसला सुरक्षित कर लिया और अगली सुनवाई के लिए 2 मार्च निर्धारित की है। उधर, रविवार को अधिवक्ता दरोगा सिंह बांदा आए और जेल में अपने मुवक्किल मुख्तार से मिले। सूत्रों के मुताबिक मुख्तार से वकालतनामा में हस्ताक्षर कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed