फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Reprimanded in case of fire in petrol wagon

Banda News: पेट्रोल वैगन में आग लगने के मामले में लगाई फटकार

Fri, 26 Sep 2025 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 26 Sep 2025 01:34 AM IST
सार

बांदा और चित्रकूट में झांसी मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने रेलवे स्टेशनों का दो घंटे से अधिक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को पुरस्कार दिया और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की, साथ ही लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी भी दी।

विज्ञापन
Reprimanded in case of fire in petrol wagon
फोटो- 29 रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार, साथ में रेलवे के अन्य अ

विस्तार


विज्ञापन
बांदा। झांसी मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। दो घंटा आठ मिनट तक वह स्टेशन पर मौजूद रहे और व्यवस्थाएं देखीं। वहीं पेट्रोल वैगन में आग लगने के मामले में मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को फटकार लगाई। हिदायत दी कि दोबारा ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।
मंडल रेल प्रबंधक मानिकपुर की तरफ से विशेष यान में तीन बजकर 20 मिनट पर बांदा पहुंचे। पांच बजकर 28 मिनट तक यानी दो घंटा आठ मिनट तक उन्होंने निरीक्षण किया और रेल अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने रनिंग रूम का निरीक्षण किया तो वहां पर व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं, चारों तरफ हरियाली के साथ ही बेहतर सफाई व्यवस्था से वह खुश नजर आए और कर्मचारियों को 10 हजार रुपये का इनाम दिया। इस दौरान स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार शिवहरे, मुख्य टिकट निरीक्षक विनय कुमार श्रीवास्तव, तारिक हुसैन, आरपीएफ और जीआरपी थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मानक के अनुसार सामान बेचने के निर्देश
चित्रकूट। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने चित्रकूट धाम कर्वी, मानिकपुर रेल खंड का दौरा किया। स्टेशनों की साफ सफाई बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। मंडल रेल प्रबंधक ने स्टालों पर कार्यरत कर्मचारियों के मेडिकल कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच कराई। मानक के अनुसार ही सामान बेचने के निर्देश दिए। इसके बाद ओहन स्टेशन पहुंचे। यहां यात्रियों को सभी सुविधाएं देने के लिए कहा। इस मौकेपर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, नरेंद्र सिंह, अशोक प्रिय गौतम, जे संजय कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed