फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Representatives of the people who choose not to delegate

प्रतिनिधि वाले जन प्रतिनिधियों को न चुनें

Wed, 28 Oct 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 28 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Representatives of the people who choose not to delegate

बांदा। स्वयंसेवी संगठनों की बैठक में गांवों के

विज्ञापन
सर्वांगीण विकास और अच्छे प्रतिनिधियों को चुनने पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रतिनिधि को बिल्कुल न चुनें, जिसके स्थान पर उनके प्रतिनिधि कार्य करते हों।

साझा मंच जन केंद्रीय विकास महासमिति व लोक हकदारी मोर्चा के तत्वावधान में पंचायती राज एवं मतदाता जागरूकता अभियान की बुधवार को यहां स्वराज कालोनी स्थित नीलकंठ बासू गेस्ट हाउस में हुई जिला स्तरीय बैठक में डा. जनार्दन त्रिपाठी ने कहा कि गांव में बेहतर व अच्छे लोगों की परख गांव के ही लोगों को करनी होगी।

पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्ता ने कहा कि जो व्यक्ति द्वेष भावना से दूर आपके दर्द को समझे उसे ही अपना जनप्रतिनधि बनाएं। ग्राम उन्मेष संस्थान के मंगल सिंह व अभ्युदय सेवा संस्थान निदेशक ममता पांडेय ने कहा कि महिलाएं खुद नेतृत्व नहीं करतीं। उनकी जगह उनके पति, भाई, बेटा काम करते हैं।

ऐसी महिलाओं को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए और न ही ऐसे लोगों का चुनाव करें। प्रगतिशील किसान व समाजसेवी पुष्पेंद्र सिंह, जनशिक्षण संस्थान निदेशक एके ओझा, अंबरीष कुमार ने भी संबोधित किया। रामचरण, रणविजय सिंह, दिनेश, अजय, सत्यनारायण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed