{"_id":"614e1c8a8ebc3efb95209e44","slug":"report-on-three-for-demanding-money-by-beating-banda-news-knp654254519","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर पैसा मांगने में तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट कर पैसा मांगने में तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। पुलिस ने मारपीट कर पैसे मांगने के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की शाम वह धौसड़ से सिमौनी होते हुए बाइक से गांव जा रहा था। रगौली-देवरथा मोड़ पर सिमौनी निवासी तीन बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया और तमंचा लगाकर घर से एक लाख रुपये मंगाने को कहा।
बाद में उसकी बाइक में बैठकर उसके गांव के नजदीक जाने लगे। हरिजन बस्ती के पास बाइक के गिर जाने से उसने शोर मचाया तो लोग दौड़े। आरोपी जान बचाकर दूसरी बाइक से भाग खड़े हुए। कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार नागर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।