फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report of murder not registered, mother's hunger strike

बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं, मां का कल से अनशन

Sat, 10 Aug 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Report of murder not registered, mother's hunger strike
बांदा। पड़ोसी युवक द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और अगले दिन रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिलने की घटना में पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे क्षुब्ध किशोरी की मां सोमवार से मुख्यालय में अनशन पर बैठेगी। दूसरे प्रकरण में पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने और दो माह बाद उसकी हत्या कर देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पिता ने की है।
विज्ञापन

दोनों मामले शहर कोतवाली क्षेत्र के हैं। छाबी तालाब निवासी महिला ने सिटी मजिस्ट्रेट को दी अर्जी में बताया है कि 10 जुलाई की रात उसकी बेटी को पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर ले गया। अगले दिन सुबह बेटी का शव रेलवे ट्रैक पर कटा मिला। मां का आरोप है कि पुलिस को अभियुक्त का नाम बताने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की, न ही पुलिस कोई दिलचस्पी ले रही है।
विज्ञापन

मां ने 11 अगस्त से मुख्यालय के अशोक लाट पर अनशन पर बैठने की सूचना दी है। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव के मुन्नालाल ने पुलिस अधीक्षक को दी अर्जी में बताया कि 10 जून को गांव का युवक दिलीप उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाली में धारा 363 व 366 की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने अभियुक्त के पक्ष में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। उसकी बेटी का कुछ सुराग नहीं लगाया। मुन्ना लाल ने बताया कि 6 अगस्त को समाचार पत्र में खबर छपने पर उसे पता चला कि बेटी की हत्या कर दी गई है।

हालांकि उसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। पुलिस ने मौत की सूचना भी नहीं दी। गुपचुप ढंग से पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुन्नालाल ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। रजिस्टर्ड पत्र से उच्चाधिकारियों को भी अर्जी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed