फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report of embezzlement against four including project manager

Banda News: पूर्व परियोजना प्रबंधक समेत चार के विरुद्ध गबन की रिपोर्ट

Tue, 28 Mar 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Report of embezzlement against four including project manager
अतर्रा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज भवन निर्माण में धांधली उजागर हुई है। ठेकेदार के दोबारा चार करोड़ नौ लाख रुपये का भुगतान करा लेने का खुलासा होने पर परियोजना प्रबंधक ने संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें तत्कालीन परियोजना प्रबंधक समेत तीन नामजद किए गए हैं। उनके विरुद्ध गबन, धोखाधड़ी आदि की धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन

कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) उत्तर प्रदेश जल निगम के परियोजना प्रबंधक सर्वेश कुमार ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि वर्ष 2009 में शासन ने डॉ. भीमराव आंबेडकर इंजीनियरिंग कॉलेज ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के निर्माण की स्वीकृति दी थी। इसकी लागत 126.05 करोड़ थी। परियोजना के निर्माण का जिम्मा (सीएंडडीएस) जल निगम की यूनिट-48 को दिया गया था। पूर्व परियोजना प्रबंधक/सहायक अभियंता पीएन कटियार (सेवानिवृत्त-2015), जेई अवधेश कुमार त्रिवेदी (सेवानिवृत्त-2017), स्थानिक अभियंता आरके सक्सेना (सेवानिवृत्त-2017) व लेखाकार विजयराम (सेवानिवृत्त-2016) ने अलग-अलग मदों की दरों में संशोधन और अतिरिक्त वस्तुओं को शामिल करके 4.09 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। साथ ही ग्रुप को गलत जानकारी देकर गुमराह किया।
विज्ञापन

वर्तमान परियोजना प्रबंधक ने 4.09 करोड़ की हानि व गबन में पूर्व परियोजना प्रबंधक पीएन कटियार के पास से वसूली धनराशि 68 लाख 28 हजार 181 रुपये, अवधेश कुमार त्रिवेदी के पास से वसूल की राशि 41 लाख 76 हजार 570 रुपये, आरके सक्सेना के पास से 40 लाख 5 हजार 866 रुपये और विजयराम के पास से वसूली धनराशि 81 लाख 82 हजार 437 रुपये गबन व सरकारी संपत्ति अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना इंस्पेक्टर मनोज शुक्ला का कहना है कि नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वह खुद मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed