फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report of dispute, molestation and rape registered in neighbors

Banda Crime: पड़ोसियों में हुआ विवाद, छेड़खानी और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी है पुलिस

Wed, 19 Jul 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 19 Jul 2023 12:45 AM IST
सार

दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच 13 जुलाई को झगड़ा शुरू हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ छेडख़ानी और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Report of dispute, molestation and rape registered in neighbors
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले के एक गांव की दो महिलाओं ने एक दूसरे के परिवार पर छेड़खानी व दुष्कर्म के आरोप लगाएं हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 13 जुलाई की शाम आठ बजे रामदयाल नशे में आया और अभद्रता कर उसके साथ छेड़खानी की।

विज्ञापन

उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर चला गया। उसके पति को अपनी पुत्रियों के साथ छेड़खानी में फंसाने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रामदयाल के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, दूसरे पक्ष की महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय व 12 वर्षीय पुत्रियां 12 जुलाई की शाम अपने घर के बाहर खड़ीं थीं।
विज्ञापन

तभी पड़ोसी महराज ने दोनों को घसीटकर अपने घर ले गया और तीन साथियों के साथ किशोरियों से बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महराज समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों घटनाओं को लेकर शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों के आसपास मकान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव का एक युवक एक पक्ष के घर आता-जाता है। जिस पर दूसरे पक्ष ने इस पर एतराज जताया था। दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच 13 जुलाई को झगड़ा शुरू हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ छेडख़ानी और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed