फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   report of crop waste sent to Government

क्राप कटिंग के बाद बर्बादी की रिपोर्ट शासन को भेजी

Mon, 04 May 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 04 May 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
report of crop waste sent to Government

बेमौसम की बारिश, ओला जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों से फसलों के उत्पादन मेें भारी गिरावट आई है। फसल की मड़ाई (क्राप कटिंग) के बाद पता चला है कि गेहूं में करीब 14 क्विंटल प्रति हेक्टेअर पैदावार कम हुई है। अन्य फसलों में भी पिछले वर्ष की अपेक्षा भारी गिरवाट आई है।

विज्ञापन


बीमा कंपनी और प्रशासन की टीमों द्वारा किए गए सर्वे के बाद जिलाधिकारी ने शासन को पत्र भेजकर बताया है कि चना, मटर, मसूर, लाही में 60 से 90 प्रतिशत और गेहूं मेें 60 प्रतिशत पैदावार कम हुई है। अलसी की पैदावार पूरी तरह से नुकसान में बताई गई है।
विज्ञापन


सर्वे रिपोर्ट का हवाला देकर डीएम सुरेश कुमार ने प्रदेश के प्रमुख सचिव (कृषि) को भेजे पत्र में अवगत कराया है कि पिछले वर्ष भी बारिश और ओला से फसल प्रभावित हुई थी। इसके बावजूद पिछले वर्ष का उत्पादन इस वर्ष से बेहतर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने क्राप कटिंग के आंकड़े पेश करते हुए कहा है कि इस वर्ष गेहूं की प्रति हेक्टेअर 8.50 क्विंटल पैदावार हुई है, जबकि पिछले वर्ष यह 22.31 कुंतल प्रति हेक्टेअर थी। यानि इस वर्ष प्रति हेक्टेअर 13.81 क्विंटल पैदावार की कमी आई है।

चना की फसल पिछले वर्ष 10.66 क्विंटल प्रति हेक्टेयर थी। इस वर्ष मात्र 1.21 क्विंटल हुई है। 9.45 क्विंटल प्रति हेक्टेअर की जबरदस्त कमी आई है। मटर बीते साल एक हेक्टेअर में 10.07 क्विंटल हुआ था। इस साल मात्र 3.70 क्विंटल की पैदावार है।

मसूर पिछली फसल में 8.28 क्विंटल पैदा हुई थी। इस वर्ष मात्र 1.85 कुंतल उत्पादन हुआ है। सरसों का उत्पादन 5.93 क्विंटल से घटकर 2.34 क्विंटल प्रति हेक्टेअर हो गया है। अलसी का अबकी बिल्कुल सफाया हो गया। जबकि पिछले साल यह 3.88 क्विंटल प्रति हेक्टेअर पैदा हुई थी।

बैंकों ने काट लिया 6.90 करोड़ प्रीमियम
बांदा। क्राप कटिंग की रिपोर्ट आ जाने के बाद डीएम सुरेश कुमार ने प्रदेश सरकार से जनपद के 46,418 बीमित किसानों को बीमित रबी फसल की 25 प्रतिशत क्षतिपूर्ति तत्काल दिलाने का अनुरोध किया है। डीएम ने अपने पत्र में कहा है कि किसानों से बैंकों ने 6,90,75,480 रुपये प्रीमियम के रूप में काटे हैं।


ऐसे में बीमित किसानों को अतिवृष्टि/ओलावृष्टि से हुई क्षति का 25 प्रतिशत दिया जाना चाहिए, ताकि पीड़ित किसानों को आंशिक सहयोग मिल सके। गौरतलब है कि बीमा कंपनी एचडीएफसी एग्रो जीआईसी लिमिटेड, लखनऊ ने रबी 2014-15 फसल में 1203 किसानों को 25 प्रतिशत क्षतिपूर्ति के रूप में 59,77,843 रुपये क्लेम देने का दावा किया है। इन किसानों का 4,76,49,749 रुपये का बीमा बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed