{"_id":"6513204e4549782ae70dc266","slug":"report-filed-against-six-including-three-engineers-banda-news-c-212-1-sknp1008-2903-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तीन इंजीनियरों सहित छह पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तीन इंजीनियरों सहित छह पर रिपोर्ट दर्ज
Tue, 26 Sep 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
बांदा। जल जीवन मिशन के निर्माण कार्यों में धांधली और घटिया सामग्री लगाने पर कार्यदायी संस्था के इंजीनियर नप गए हैं। अनियमितता पर तीन इंजीनियरों सहित छह के विरुद्ध बिसंडा थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बिसंडा के कैरी गांव में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए सीसी रोड व खंड़जा बनाने में घटिया सामग्री का प्रयोग करने की ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के व्हाट्सअप ग्रुप पर शिकायत भेजी थी। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने इसे गंभीरता से लिए और फिर फौरन जांच के निर्देश जारी किए।
उनके निर्देश पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपी सिंह ने मौके पर जाकर मामले की जांच की। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परखी गई और वहां के रहने वालों से भी पूछताछ की गई। उसके बाद क्राॅस चेक करने के लिए आरोपियों से भी बात की गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर खटान परियोजना की कार्यदायी संस्था एलएंडटी के तीन वेंडर्स यानि कांटैक्टर्स राज ट्रेडर्स फतेहपुर मुकेश बाजपेयी, साधन ट्रेडर्स हमीरपुर के सौरभ भरद्वाज, महोदेव ट्रेडर्स राजस्थान के संतोष सहित बिसंडा ब्लाॅक के साइट इंजीनियर अजीत सिंह, बिसंडा ब्लाॅक प्रभारी फील्ड इंजीनियर नवनीत कुमार दोहरे व प्रदुम्न कुमार के विरुद्ध बिसंडा थाने में धोखाधड़ी की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।