{"_id":"62965d58e436fc107854a989","slug":"report-filed-again-on-rti-activist-banda-news-knp699926512","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई कार्यकर्ता पर फिर दर्ज कराई गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीआई कार्यकर्ता पर फिर दर्ज कराई गई रिपोर्ट
विज्ञापन
बांदा। प्रवास सोसाइटी के आरटीआई कार्यकर्ता आशीष सागर दीक्षित पर एक बार फिर छेड़छाड़ जैसी धाराओं की रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही आईटी एक्ट और एससीएसटी एक्ट भी लगाया गया है। उधर, आशीष के वृद्ध माता-पिता ने आईजी और पुलिस अधीक्षक से अपने निर्दोष पुत्र को न्याय दिलाने की फरियाद की है।
चिंगारी संगठन से जुड़ी आधा दर्जन से ज्यादा महिलाओं ने मंगलवार को कोतवाली में सामूहिक रूप से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि आशीष सागर ने अपनी फेसबुक आईडी में उनके लिए अपमानजनक भाषा लिखी है। वीडियो बनाकर क्लिप किया है। यह भी आरोप लगाया कि 25 मई को जेएन डिग्री कॉलेज के पास आशीष ने उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। पुलिस ने छेड़छाड़, एससीएसटी एक्ट, धौंस-धमकी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम आदि के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
उधर, आशीष के वृद्ध पिता और रिटायर्ड राज्यकर्मी पद्मनारायण दीक्षित ने एसपी को दी अर्जी में कहा है कि अतर्रा के एक स्वयंसेवी संगठन के संचालक की शह और साजिश पर उनके पुत्र के खिलाफ झूठी तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके पहले भी 70 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें पुलिस ने दो बार एफआर लगाई। हाईकोर्ट में यह लंबित भी है। महिला छह अन्य लोगों पर भी रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है जो अदालत से बरी हो चुके हैं। वृद्ध पिता ने पुत्र को न्याय की मांग की है।