फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Repair of sunken part of Banda-Tanda highway started

बांदा-टांडा हाईवे के धंसे हिस्से की मरम्मत शुरू

Wed, 04 Aug 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Repair of sunken part of Banda-Tanda highway started
Repair of sunken part of Banda-Tanda highway started - फोटो : BANDA
बेंदाघाट। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग में यमुना नदी के पहले बारिश से धंस गई सड़क की मरम्मत आखिरकार दो दिन बाद शुरू हो गई। सड़क धंसने से प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत फतेहपुर, कानपुर व प्रयागराज जाने वाले वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। लगभग दो दिनों से यहां आवागमन बाधित है। चिल्ला व पपरेंदा होकर वाहनों को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

दो दिन बाद नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और मरम्मत शुरू कराई। बांदा-टांडा नेशनल हाईवे-232 इसी साल बनकर तैयार हुआ है। इसके निर्माण में लगभग 558 करोड़ रुपये का खर्च आया है। दिसंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका लोकार्पण कर यातायात के लिए समर्पित किया था। बांदा और चित्रकूट जिले को यह सीधे लखनऊ, रायबरेली समेत पूर्वांचल व पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जोड़ता है, लेकिन झमाझम बारिश ने हाईवे की गुणवत्ता की पोल खोल दी। पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को यमुना नदी के पहले राष्ट्रीय राजमार्ग धंस जाने से फतेहपुर, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज सहित टांडा के लिए आवागमन बंद हो गया।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में वाहनों को चिल्ला व पपरेंदा मार्ग से निकाला जा रहा है। इससे मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ सरकारी कर्मचारी व प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों को महंगी यात्रा करनी पड़ रही है। अमर उजाला में रविवार को बारिश से हाईवे की सड़क धंसने की खबर प्रकाशित होने के बाद जागे हाईवे के अधिकारियों ने मंगलवार को निरीक्षण किया और सड़क के धंसे हिस्से की मरम्मत शुरू कराई। एक दर्जन से अधिक मजदूर मिट्टी भरी बोरियों से सड़क का भारी-भरकम गड्ढा बराबर करने में लगे हैं। नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि बुधवार से हाईवे में आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed