फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rent will have to be paid for another province

दूसरे प्रांत के लिए देना होगा किराया

Fri, 20 Aug 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rent will have to be paid for another province
बांदा। रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने बहनों को फ्री यात्रा का तोहफा दिया है, लेकिन दूसरे प्रदेश जाने वाली महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात नहीं मिल सकेगी। चित्रकूटधाम मंडल से अन्य प्रांतों को जाने वाली 26 बसें कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से बंद चल रही हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात को जाने वाली 26 बसों का संचालन बंद कर दिया था। तब से यह बसें बंद चल रही हैं। इधर, प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को बसों में फ्री यात्रा का तोहफा दिया है, लेकिन बहनें अन्य प्रांतों की यात्रा नहीं कर सकेंगी।
विज्ञापन

उन्हें पैसा लगाकर अन्य साधनों से जाना पड़ेगा। शालिनी का कहना है कि हर वर्ष वह पन्ना में रहने वाले अपने भाई को राखी बांधने जाती थी, लेकिन इस वर्ष किराया देकर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन खत्म कर दिया तो अन्य प्रांतों को जाने वाली बसों का संचालन भी शुरू हो जाना चाहिए। उधर, सीमा का कहना है कि प्रदेश सरकार को रक्षाबंधन के दिन अन्य प्रांतों को जाने वाली बसों का संचालन करना चाहिए।

दूसरे प्रांत जाने वाली निगम की बंद बसों का ब्योरा---
डिपो संख्या मार्ग
बांदा 2 पन्ना-बांदा-कानपुर
बांदा 2 कानपुर-बांदा-पन्ना
बांदा 1 बांदा-पन्ना
महोबा 6 महोबा-छतरपुर-दिल्ली
महोबा 2 महोबा-नौगांव-लखनऊ
राठ 2 राठ-छतरपुर-उरई
राठ 1 राठ-मुस्करा-छतरपुर
राठ 2 राठ-कालेखां- महोबा
हमीरपुर 3 हमीरपुर-देहरादून
हमीरपुर 2 हमीरपुर-छतरपुर-लखनऊ
हमीरपुर 2 हमीरपुर-नौगांव
प्रदेश सरकार से अंतर्राज्यीय मार्गों पर चलने वाली बंद बसों का संचालन शुरू करने के लिए अभी कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए हैं। कोई आदेश आता है तो बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
- अशोक कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed