फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rent-seeking bodies from houses with telephone towers

टेलीफोन टॉवरों वाले मकानों से किराया वसूले निकाय

Thu, 19 Dec 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rent-seeking bodies from houses with telephone towers
बांदा में स्थानीय निकायों की समीक्षा बैठक लेते पूर्व आईएएस राकेश गर्ग। साथ में डीएम हीरा लाल। - फोटो : BANDA
बांदा। उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन बोर्ड, लखनऊ के चेयरमैन डा.राकेश गर्ग (आईएएस) ने स्थानीय निकाय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पालिका की आय बढ़ाने के लिए गृह, सीवर, स्वच्छता, विज्ञापन, प्रेक्षा गृह, लाइसेंस, पार्किंग और मकानों पर टावर इत्यादि से अपनी आय बढ़ाएं। उन्होंने यहां के ईओ को निर्देश दिया कि मकानों पर स्थापित टेलीफोन टॉवरों से नियमानुसार किराया वसूलें। अतिक्रमण हटवाएं।
विज्ञापन

गुरुवार को यहां आए श्री गर्ग ने कलक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम हीरा लाल भी उपस्थित थे। बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि कचरे को शहर के बाहर डंप कर निष्प्रयोज्य किया जाए। डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने की व्यवस्था करें। जल संस्थान की टूटी पाइप लाइनों को दुरुस्त कराएं। खाली पड़ी उपयुक्त जमीन पर बाईलाज बनाकर पार्किंग स्टैंड बनवाएं। इसमें अनावश्यक वसूली नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

शहरों में लगे होर्डिंग्स पर कर वसूलने को कहा। डीएम हीरा लाल ने चेयरमैन का स्वागत करते हुए सुझाव दिया कि नगर पालिका के अध्यक्षों और सदस्यों को विदेश भेजकर प्रशिक्षित कराया जाए। ताकि उन्हें वहां से जानकारी मिले और वह अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि एसओपी बनाकर काम कराए जाएं तो बेहतर होगा। श्री गर्ग ने डीएम को सुझावों को सराहा और लागू करने के प्रयास का भरोसा दिलाया। बैठक में एडीएम न्यायिक संजय कुमार सहित अपर जिला सूचना अधिकारी कुमारी शारदा व अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed