फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Remembering Bapu and Shastriji fondly on their birth anniversary

जयंती पर बापू और शास्त्रीजी को शिद्दत से किया याद

Sat, 02 Oct 2021 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Remembering Bapu and Shastriji fondly on their birth anniversary
Remembering Bapu and Shastriji fondly on their birth anniversary - फोटो : BANDA
बांदा। देश के दो महापुरुषों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजनों की धूम रही। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। ‘रघुपति राघव राजाराम...’ धुन गूंजी। जय जवान-जय किसान का संदेश भी याद किया गया।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय में मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने नए कार्यालय में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाईं। राजकीय स्पर्श विद्यालय के छात्रों ने गांधी का प्रिय भजन सुनाया। अपर आयुक्त (प्रशासन) विनोद कुमार गौड़, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र यादव, ओएसडी संदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीएम अनुराग पटेल ने कलक्ट्रेट सभागार में दोनों महापुरुषों के चित्र पर फूल चढ़ाए। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। एडीएम संतोष बहादुर सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार (आईएएस), सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्त, डिप्टी कलेक्टर रामकुमार, सुरजीत कुमार, सौरभ यादव, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश बाबू, ईओ बीपी यादव, जिला बचत अधिकारी राकेश जैन, अपर जिला सूचना अधिकारी शारदा, जिला पंचायत राज अधिकारी, तहसीलदार, प्रशासनिक अधिकारी मंजू आदि उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस कार्यालय में महापुरुषों के चित्रों पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. रामभरत सिंह तोमर ने ध्वजारोहण कर चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया। आत्मनिर्भर भारत में गांधी एवं शास्त्रीजी के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर गोष्ठी हुई। डॉ. गरिमा द्विवेदी, डॉ. राजेश गुप्ता, मनोज कुमार, छोटेलाल, शकुंतला गुप्ता, करुणेशचंद्र, उत्तम सिंह भी मौजूद रहे। राजकीय महिला डिग्री कालेज में प्राचार्य डॉ. दिपाली गुप्ता और प्रवक्ता डॉ. सबीहा रहमानी के नेतृत्व में छात्राओं ने कालेज परिसर की सफाई की।

एचएल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रामस्वरूप साहू ने ध्वजारोहण कर चित्रों पर माल्यार्पण किया। भाषण में छात्र आशीष खरे व हर्ष सिंह ने प्रथम स्थान पाया। संगीत में अरिमर्दन यादव प्रथम रहे। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। एचएल किड्स जोन डायरेक्टर ओमप्रकाश ने फल व मिठाई बांटी।

Remembering Bapu and Shastriji fondly on their birth anniversary

Remembering Bapu and Shastriji fondly on their birth anniversary- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed