फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Release water in the canals according to roster

रोस्टर के मुताबिक नहर चलवाएं

Thu, 14 May 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 14 May 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Release water in the canals according to roster

नहरों को रोस्टर के मुताबिक चलाकर टेल तक पानी पहुंचाया जाए। ये बात बुधवार को जिला पंचायत परिसर स्थित कक्ष में हुई सिंचाई बंधु की बैठक में अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव प्रसाद वर्मा ने कही। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बंद पड़े नलकूप चालू कराने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन


अध्यक्ष ने कहा कि आम लोग और किसान बिजली संकट से परेशान हैं। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जल निगम के एक्सईएन ने बताया कि हर ब्लाक में 50 हैंडपंप रिबोर कराने का लक्ष्य है। अध्यक्ष ने कहा कि हैंडपंपों के सर्वेयर लोगों का शोषण कर रहे हैं, इस पर रोक लगाएं।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राम प्रकाश साहू ने अमलोहरा गांव के पचासा हार नहर में झाल निर्माण पूरा कराने की मांग की। कहा कि छिलोलर नहर में पुल न बनने से कई गांवों का आवागमन अवरुद्ध है। अध्यक्ष ने बबेरू के अनौसा गांव में रज्जब प्रधान के घर के पास फुंका ट्रांसफार्मर बदलवाने और तिंदवारा में ट्रांसफार्मर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एक्सईएन ओपी मौर्या, डीपीआरओ रणधीर सिंह, एक्सईएन लघु डाल नहर अजय मेहरोत्रा, नलकूप खंड के आरबी गुप्ता, जल निगम के एसपी सिंह, जल संस्थान के विमल श्रीवास्तव और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिध जयराम सिंह आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी अध्यक्ष स्टेनो अनिल श्रीवास्तव ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed