फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Regional Ayurvedic Officer suspended after 26 years

26 साल बाद क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी निलंबित

Thu, 24 Dec 2020 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Regional Ayurvedic Officer suspended after 26 years
बांदा : ​​नलं​​बत यूनानी ​अ​​धकारी डॉ. पीआर वर्मा - फोटो : BANDA
अतर्रा (बांदा)। पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभों के भुगतान में नियमों का उल्लंघन करने के आरोपी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. पीआर वर्मा को 26 साल बाद शासन ने निलंबित कर दिया है। अपर मुख्य सचिव (आयुष) विभाग ने राज्यपाल की स्वीकृति का हवाला देकर निलंबन आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

17 दिसंबर को अपर मुख्य सचिव प्रशांत त्रिवेदी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, झांसी के पद पर रहते हुए डॉ. पीआर वर्मा ने 1993-94 में तत्कालीन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, बांदा डॉ. रमेशचंद्र शर्मा को नियम विरुद्ध पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभों का भुगतान किया। शासनादेश के निर्देशों/प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए योग सहायक पद पर लल्लू राम पुत्र परमलाल की अनियमित ढंग से नियुक्ति प्रदान की तथा उसे 10 हजार रुपये की दर से भुगतान करके शासन को वित्तीय क्षति पहुंचाई और वित्तीय अनियमितता की।
विज्ञापन

इसके अलावा निदेशालय द्वारा मांगी गई सूचनाएं समय से नहीं भेजीं। शासनादेश में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया उत्तर प्रदेश सहकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1960 के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर तत्कालीन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, बांदा को तत्कालिक प्रभाव से निलंबित करके उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली के सुसंगत प्रावधानों के अधीन विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई की स्वीकृति राज्यपाल ने प्रदान की है। निलंबन अवधि में डॉ. वर्मा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, कानपुर नगर कार्यालय में संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed