{"_id":"d6363bcb7d2f1078ae0fe268aa10d491","slug":"rcb-will-face-hthura-tomorrow-in-the-final-of-the-challenge-cup-hero-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल हीरो चैलेंज कप के फाइनल में भिड़ेंगी आरसीबी और हथौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल हीरो चैलेंज कप के फाइनल में भिड़ेंगी आरसीबी और हथौरा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 19 Jan 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरो चैलेंज कप का फाइनल आरसीबी व हथौरा इलेविन में होगा। सेमीफाइनल मैचों में दोनों टीमों ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर फाइनल में जगह बनाई। मंगलवार को दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला होगा।
विज्ञापन
रायफल क्लब ग्राउंड में पहला सेमीफाइनल आरसीबी व डीएवी स्पोर्ट्स के बीच हुआ। पहले आरसीबी ने निर्धारित 15 ओवर में 146 रन बनाए। अमित ने 37 व दीपू ने 23 रनों का योगदान दिया। डीएवी स्पोर्ट्स के राजा ने तीन व बिक्कू ने दो विकेट लिए। जवाब में डीएवी स्पोर्ट्स की पूरी टीम 100 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन
आरसीबी ने 46 रनों से मैच जीत लिया। राजा ने 23 रनों का योगदान दिया। गेंदबाज शरन थापा ने तीन व अभय ने चार विकेट लिए। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हथौरा इलेविन ने 160 रनों का लक्ष्य रखा। आशुतोष ने 61 व जाहिद ने 27 रनों का योगदान दिया। अलीगंज इलेविन के गेंदबाज उवैश ने तीन व नौशाद ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
अलीगंज इलेविन के सभी खिलाड़ी 100 रनों पर आउट हो गए। नजीब ने 32 रन बनाए। हथौरा इलेविन के आशुतोष ने चार व जाहिद ने तीन विकेट लिए। अंपायर राजेंद्र अवस्थी, नवीन विश्वकर्मा, डीके, स्कोरर शिव बहादुर, कमेंट्रेटर राज, शिवा अवस्थी, चांद और रैफरी शोएब रिजवी व डा.शरीफ रहे। फाइनल मैच 20 जनवरी को सुबह 11 बजे से खेला जाएगा।