फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ration given to the needy among social distancing

सोशल डिस्टेंसिंग के बीच जरूरतमंदों को दिया राशन

Wed, 15 Apr 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Ration given to the needy among social distancing
आपसी दूरी के पैमाने के साथ जरूरतमंदों को राशन बांटते विधायक प्रकाश द्विवेदी। - फोटो : BANDA
बांदा। भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने महुआ क्षेत्र के गिरवां, स्योढ़ा, देवीजी, बड़ोखर बुजुर्ग, खुरहंड, दुर्गापुर और बिसंडा के अमवां, तेंदुरा, चौसड़, हस्तम, तकुली गांवों में 900 राशन किट जरूरतमंदों को सौंपी। इसके अलावा शहर कोतवाली के सामने वाल्मीकि बस्ती में 40 परिवारों को राशन किट दी है। मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला व रंजीत सिंह सहित अमरमणि त्रिपाठी, संजय गुप्ता, आशीष सिंह, राजेश सिंह, विक्की तोमर, रमेश कुशवाहा, राजेश खंगार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने बताया कि लॉकडाउन अवधि तक राशन किट और मोदी लंच पैकेट बंटते रहेंगे।
उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद की अगुवाई में स्वयंसेवी संस्था कनन संस्थापक प्रवीण सिंह ने पैलानी कस्बा और पैलानी डेरा सहित सिंधन कलां, चंदवारा आदि गांवों में सौ परिवारों को राशन किट, भोजन और प्रत्येक को 2100 रुपये भी दिए। अरविंद चंदेल, स्वदेश शिवहरे गोलू, प्रमोद गुप्ता, वीरू सेंगर, ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रशांत सिंह, बाबूराम निषाद भी शामिल रहे। उधर, उपाध्यक्ष कमलेश अवस्थी के नेतृत्व में करहिया, लुकतरा आदि गांवों में राशन और भोजन बांटा गया।
विज्ञापन

नरैनी संवाद के अनुसार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामबहोरी शिवहरे, नगर अध्यक्ष निसार अहमद और राजाराम दद्दा आदि ने 50 से अधिक गरीबों और दिव्यांगों को राशन सामग्री बांटी। बताया कि यह सामग्री पंजाब प्रदेश कांग्रेस द्वारा भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिंदवारी संवाद के अनुसार प्रधान संघ अध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव ने अपने गांव जसईपुर और छापर में प्रधान विनय तिवारी रिंकू और सिंघौली में प्रधान लोकनाथ विश्वकर्मा ने गांवों को सेनिटाइज कराया।
गिरवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शशि कुमार पांडेय और भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मंगलवार की रात थाना परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग के बीच 20 परिवारों को राशन किट वितरित की। एडीओ पंचायत डॉ. अनिल सहित प्रेमस्वरूप द्विवेदी, ऋषि कुमार अवस्थी, मुन्नीलाल, विनोद सिंह, पंकज अवस्थी भी मौजूद रहे।
उधर, बरईमानपुर में सफाई कर्मी मुन्ना, छोटेलाल और माधुरी को ग्रामीणों ने फूल देकर माल्यार्पण करके सम्मानित किया। रामनारायण चौरसिया, मनीष चौरसिया, राहुल चौरसिया आदि भाजपा नेताओं सहित अंकित चौरसिया, रविंद्र ताम्रकार, विद्यानंद गोस्वामी, देवीदीन कुशवाहा, राधा गुप्ता भी शामिल रहे।

प्रधानों ने 1.43 लाख रुपये दिए
ओरन। बिसंडा ब्लाक के 41 ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री कोविड केयर फंड में एक लाख 43 हजार 500 रुपये भेजे हैं। यह जानकारी सहायक खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed