फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Raped on the pretext of marriage, video made viral on protest

Banda News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, विरोध पर वीडियो किया वायरल

Wed, 02 Oct 2024 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Raped on the pretext of marriage, video made viral on protest
बांदा। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डालने की धमकी देकर युवक ने युवती के साथ लगातार दुष्कर्म किया। जब उसने आरोपी से मिलने से मना किया तो उसने अश्लील वीडियो को उसके रिश्तेदारों और घरवालों को भेज दिया। युवती ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि एक युवक ने उसे अविवाहित बताकर उसको अपने मीठी बातों में फंसाकर घुमाने लिवा गया। अपने दोस्त के घर ले जाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब उसने वीडियो डिलीट करने को कहा तो उसने कनपटी में तमंचा रखकर खुद को गोली मार लेने की धमकी दी।
विज्ञापन

वह उसे लगातार बुलाता रहा। इस बीच युवती ने आने से मना कर दिया तो उसने वह वीडियो उसके घरवालों व रिश्तेदारों के बीच वायरल कर दिया। युवती की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed