फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ramkishore President, Arun General Secretary in Pailani Bar

पैलानी बार में रामकिशोर अध्यक्ष, अरुण महासचिव

Fri, 25 Feb 2022 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ramkishore President, Arun General Secretary in Pailani Bar
पैलानी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव आदि। - फोटो : BANDA
खप्टिहा कलां। पैलानी तहसील अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामकिशोर पाल और महासचिव अरुण कुमार त्रिवेदी चुने गए। कोषाध्यक्ष में श्रवण कुमार गुप्ता निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामकिशोर पाल ने 16 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झंडू सिंह को 3 वोट से हरा दिया। झंडू सिंह को 13 वोट मिले। महासचिव में अरुण कुमार त्रिवेदी ने 26 वोट पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी गया प्रसाद निषाद को 11 वोट से हरा दिया। गया को 15 वोट मिले।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार गुप्ता ने 30 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी रमेशचंद्र निषाद को 19 वोटों से पराजित किया। रमेश को 11 वोट मिले। यहां पंजीकृत सभी 41 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष कामता प्रसाद वर्मा व सदस्य बाबू तिवारी तथा शकील खां ने विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अनीश त्रिवेदी, अनुज सिंह गौतम, रामप्रकाश सिंह, रामभूषण मिश्रा रहे। पूर्व अध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने विजयी अधिवक्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया। यहां थानाध्यक्ष पैलानी सुनील कुमार सिंह, ओमप्रकाश द्विवेदी, जय विजय सिंह, हरिभजन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed