फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ramjaan first juma namaj in banda

गिने-चुने नमाजियों ने मस्जिदों में अदा की जुमे की पहली नमाज

Fri, 01 May 2020 09:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
ramjaan first juma namaj in banda
बांदा में शेख साहब की सरवर साहब की मस्जिद। - फोटो : BANDA
बांदा में रमजान माह के 7वें रोजे को पहले जुमे की नमाज अदा की गई। यह पहला मौका था जब रमजान जैसे पवित्र महीने के जुमा पर मस्जिदें नमाजियों से लबरेज नहीं हुई। लॉकडाउन की शर्तों के मुताबिक गिने-चुने लोगों ने मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा की। ज्यादातर लोगों ने घरों पर ही नमाज का फर्ज पूरा किया। इबादत और तिलावत का जोर रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार (पहली मई) को रमजान माह का पहला जुमा था। आमतौर पर रमजान के जुमा में मस्जिदों में नमाजियों की संख्या कई गुना ज्यादा होती है, लेकिन यह पहला मौका था जब रमजान के जुमा में मस्जिदें सूनी रहीं। जिन मस्जिदों में जुमा की सामूहिक नमाज अदा की जाती है वहां मात्र इमाम, मोअज्जिन और मुतावल्ली आदि गिने चुने लोगों ने जुमा की नमाज में शिरकत की।
विज्ञापन

इनमें शहर की नवाबी जामा मस्जिद, शेख सरवर की मस्जिद, मरकज खाली मस्जिद, हाथीखाना मस्जिद, अलीगंज मस्जिद, ऊंट मोहाल मस्जिद, कचहेरी की मस्जिद, छावनी मस्जिद, गूलरनाका मस्जिद, खुटला मस्जिद इत्यादि शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव और कस्बों की मस्जिदों में भी यही रहा। रोजेदारों और अन्य मुस्लिमों ने ज्यादातर घरों पर ही नमाज अदा की। नमाज के बाद कोरोना से निजात और मुल्क की सलामती के लिए खासतौर से दुआएं हुई। कई इमाम और नमाजियों की आंखों में दुआ के समय आंसू आ गए। कचहरी की मस्जिद में मौलाना मुमताज रब्बानी ने रो-रोकर दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed