फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Raised voice to give Bharat Ratna to Mulayam

Banda News: मुलायम को भारत रत्न दिलाने की उठाई आवाज

Thu, 23 Nov 2023 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 23 Nov 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Raised voice to give Bharat Ratna to Mulayam
बांदा। सपा संरक्षक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें याद किया गया। मंडपम मैरिज हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पूर्व बाद में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल व वृद्धा आश्रम में फल, वस्त्र आदि वितरित किए गए। आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव मान सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सपा के प्रदेश सचिव मेघनाथ खंगार ने कहा कि मुलायम सिंह ने हमेशा पिछड़ों, दलितों सहित सर्व समाज के विकास की बात की है। रष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद ने कहा कि मुलायम सिंह ने लोकतंत्र सेनानियों को पेंशन व पंचायती राज व्यवस्था लागू की थी। जिसका लाभ मिल रहा है। बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि सपा नौजवानों, किसानों, दलितों, पिछड़ों सहित सर्व वर्ग सम्मान करती है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, रामऔतार शिवहरे, अनिल यादव, अचिन खरे, एजाज अहमद, रामपाल, नंद किशोरी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अखिलेश पटेल आदि रहे। बडोखर की महिला दीवारी टीम ने नृत्य पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बबेरू सपा विधायक विशंभर सिंह यादव की अगुवाई में जयंती मनाई गई। दिलीप सोनी, छेदीलाल गुप्ता, वरुण यादव, पुत्तन सिंह, अखिलेश पाल, जगन्नाथ गुप्ता, रामकिशोर यादव, सहराज यादव, रमेश वर्मा, केके महंत आदि मौजूद रहे।

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगा। पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा अमीर खान मन्नी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य यूथ ब्रिगेड दिनेश यादव व अन्य साथियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed