फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rainfall of monsoon, 36 mm rain in the mandal

मानसून की धमाकेदार आमद, मंडल में 36 मिमी बारिश

Wed, 05 Jul 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 05 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rainfall of monsoon, 36 mm rain in the mandal
बांदा में मंगलवार को हुई बारिश से तिंदवारी क्षेत्र में पानी से लबरेज खेत - फोटो : amarujala

विज्ञापन

मंगलवार सुबह बारिश से शुरू हुई। घने बादलों से अंधेरे जैसी स्थिति रही। लगातार बारिश होती रही। दोपहर बाद कुछ देर रुकने के बाद तीसरे पहर बारिश ने कुछ देर के लिए तेजी पकड़ ली। मूसलाधार वर्षा हुई। बांदा में 40 मिलीमीटर, महोबा में 41.2, हमीरपुर में 26.5 और चित्रकूट में सबसे ज्यादा 43 मिलीमीटर बारिश हुई। बूंदाबांदी और रुक-रुककर कभी तेज कभी धीमी बारिश का सिलसिला देर रात तक चला।

मानसून की पहली भरपूर बारिश से अधिकांश खेत पानी से लबालब हो गए। बांदा शहर में जीजीआईसी ग्राउंड, राइफल ग्राउंड व चिल्ला रोड स्थित 132 केवीए सब स्टेशन परिसर में बिजली विभाग के स्टोर में पानी भर गया। जिससे यहां रखे दर्जनों ट्रांसफार्मर पानी मेें डूब गए। ग्रामीण क्षेत्रों को ट्रांसफार्मर भेजने का काम ठप हो गया।
विज्ञापन


शहर के कई इलाकों में जलभराव से लोग परेशान रहे। उधर, तिंदवारी के भगवती नगर, गांधी नगर, कबीर नगर, प्रेम नगर, मलिन बस्ती, शंकर नगर आदि में पानी भर जाने से जाम नाले को आनन-फानन जेसीबी मशीन से तोड़कर पानी निकाला गया। उधर, केंद्रीय जल आयोग के स्थानीय कार्यालय के मुताबिक 5 व 6 जुलाई को भी तेज बारिश का अनुमान है। मानसून की पहली बारिश ने ही मंडल मुख्यालय बांदा के बाशिंदों की नाक में दम कर दी। नगर पालिका के सफाई दावों की पोल खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सट्टन तिराहे से मस्जिद तक पानी भर गया। कालूकुआं में पुलिया चोक होने से घरों में पानी घुस गया। स्वराज कालोनी में जलभराव रहा। कर्बला रोड, इंदिरा नगर, आवास विकास, अंबेडकर नगर, सिविल लाइन, मर्दन नाका, छिपटहरी, कलामतपुरा, अलीगंज में जगह-जगह जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा और आवागमन प्रभावित हुआ। मानसून की झमाझम बारिश से मंगलवार को खेतों में लबालब पानी भर गया। किसान मेड़बंदी की तैयारियों में जुटे गए। खेतोें में पानी भर जाने से धान की रोपाई के लिए किसानों ने नर्सरी तैयार कर ली। किसानों का कहना है कि ऐसे ही बारिश दो दिन और हो जाए तो धान की रोपाई शुरू हो जाएगी। उधर, नम हो चुके खेतों की जुताई भी शुरू हो गई।

बांधों में 90 मिमी बारिश, बांध उफनाया
बांदा। बांध क्षेत्रों में भी मानसून सक्रिय हो गया है। मंगलवार को तीनों बांधों बरियारपुर, रनगवां और गंगऊ में 90 मिलीमीटर बारिश हुई। सबसे ज्यादा 51 मिलीमीटर पानी गंगऊ में बरसा। नतीजे में बांध का पानी क्रस्टवाल लांघ गया। बांध की दीवार के ऊपर करीब सवा फिट मोटी जलधारा केन नदी में गिर रही है। 634 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। बांध का जलस्तर 725.6 फिट हो गया है। उधर, बरियारपुर में 20 मिलीमीटर बारिश हुई। बांध का जलस्तर 597.7 फिट हो गया।


रनगवां में 19 मिलीमीटर बारिश के साथ जलस्तर 721.3 फिट हो गया है। उधर, बारिश से केन और यमुना नदी का जलस्तर मामूली रफ्तार से बढ़ने लगा है। एक सेंटीमीटर प्रति घंटा पानी बढ़ रहा है। सोमवार को बांदा में केन नदी का जल स्तर 93.78 मीटर था। मंगलवार को यह बढ़कर 93.91 मीटर हो गया। चिल्ला में यमुना नदी का जलस्तर 24 घंटों में 30 सेंटीमीटर बढ़ा है। मंगलवार को यह 85.30 मीटर पैमाने पर पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक दोनों नदियों के जल स्तर में अभी और वृद्धि होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed