फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rainfall of flowers on bone cache

अस्थि कलश पर फूलों की वर्षा

Fri, 24 Aug 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 24 Aug 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rainfall of flowers on bone cache
श्रद्धांजलि देतीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। - फोटो : अमर उजाला

पूर्व प्रधानमंत्री और हरदिल अजीज नेता अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश का काफिला शुक्रवार को शाम 6.10 बजे यहां जनपद की सरहद में दाखिल हुआ। पहले से मौजूद भाजपा नेताओं और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने अस्थि कलश वाहन पर फूलों की वर्षा के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन


अस्थि कलश यात्रा को रिसीव करने के लिए जनपद की सरहद पर यहां पहले से ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता एकत्रित थे। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की अगुवाई में अस्थि कलश वाहन और उसके साथ चल रहे वाहनों का काफिला बेंदाघाट पहुंचा। लगभग 12 मिनिट तक अस्थि कलश पर फूलों की बौछार होती रही।
विज्ञापन


सांसद भैरो प्रसाद मिश्र (बांदा) और पुष्पेंद्र सिंह चंदेल (हमीरपुर), विधायक प्रकाश द्विवेदी (बांदा), चंद्रपाल कुशवाहा (बबेरू), ब्रजेश प्रजापति (तिंदवारी), भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा व जगराम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल व बालमुकुंद शुक्ला, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज जैन, मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख विशंभर सिंह लालू, दीपक सिंह गौर, राजेश सिंह, विजय बहादुर सिंह, रामकरन सिंह बच्चन, यात्रा संयोजक प्रेमनारायण द्विवेदी, रामसुफल सिंह गौर, रमेशचंद्र पांडेय, शिवशरन सिंह आदि ने पुष्पांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


6.32 बजे यहां से कलश यात्रा रवाना हुई। 6.55 पर तिंदवारी पहुंची। यहां लगभग 10 मिनिट तक श्रद्धांजलि का सिलसिला चला। पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज गुप्ता, भूरेलाल फौजी, डा.शीतल प्रसाद त्रिपाठी, श्रीकृष्ण शर्मा, राममिलन गुप्ता आदि ने श्रद्धांजलि दी। कलश यात्रा में एक सैकड़ा से ज्यादा वाहन शामिल थे। इससे बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर आवागमन देर तक ठप रहा। यहां के बाद अस्थि कलश यात्रा बांदा के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed