फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Railways ran five exam special trains for the return of candidates.

Banda News: अभ्यर्थियों की वापसी के लिए रेलवे ने पांच परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाईं

Mon, 08 Sep 2025 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 08 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Railways ran five exam special trains for the return of candidates.
बांदा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए झांसी, आगरा और प्रयागराज समेत अन्य सेंटरों में शामिल होने गए अभ्यर्थी शनिवार शाम से ही वापस लौटने लगे हैं। रेलवे की ओर से झांसी से पांच ट्रेनों का संचालन किया। परिवहन निगम ने पहले से ही 410 रोडवेज बसें लगा रखी हैं।
विज्ञापन

रेलवे पीआरओ झांसी मनोज सिंह ने बताया कि रविवार को अभ्यर्थियों की वापसी में सहूलियत के लिए पांच ट्रेनों का संचालन किया गया। पीआरओ से मिली जानकारी के मुताबिक झांसी से प्रयागराज के लिए तीन बजकर 24 मिनट पर ट्रेन को रवाना किया गया। यह ट्रेन मऊरानीपुर, महेाबा, बांदा, अतर्रा, चित्रकूटधाम कर्वी और मानिकपुर व शंकरगढ़ तक जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी ट्रेन झांसी से प्रयागराज के लिए रात नौ बजकर 30 मिनट पर रवाना की गई। यह ट्रेन झांसी से मानिकपुर तक के सभी स्टेशनों पर ठहराव करते हुए गंतव्य तक भेजी गई। तीसरी ट्रेन झांसी से बांदा मेमू ट्रेन को विस्तारित करते हुए चित्रकूटधाम कर्वी तक भेजा गया। यह ट्रेन झांसी से कर्वी तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी ट्रेन शाम छह बजकर 30 मिनट पर झांसी से मानिकपुर के लिए रवाना की गई। और पांचवीं ट्रेन झांसी से प्रयागराज के लिए झांसी स्टेशन से शाम सात बजे रवाना किया गया। गौरतलब हो कि रोडवेज ने चित्रकूटधाम मंडल रीजन के बांदा, हमीरपुर, महोबा और राठ डिपो से 410 बसों का बेड़ा अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए लगाया था।

जबकि रेलवे ने झांसी और कानपुर से दो-दो ट्रेनों का संचालन किया था। जनपद से दो हजार अभ्यर्थियों के जाने की संभावना जताई जा रही थी। रोडवेज बसों में ज्यादा भीड़ नजर नहीं आई, ट्रेनों में ज्यादा भीड़ रही। रोडेवज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश बाबू गुप्ता ने बताया कि रोडवेज बसों में अभ्यर्थियों की संख्या कम रही। प्राइवेट बसों और निजी वाहनों में अभ्यर्थियों ने ज्यादा सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed