फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Railway stations now are going to LED

बुंदेलखंड के रेलवे स्टेशन एलईडी से अब जगमाएंगे

Fri, 27 Mar 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 27 Mar 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Railway stations now are going to LED

बुंदेलखंड के रेलवे स्टेशन जल्द ही एलईडी लाइटों से जगमगाएंगे। प्लेटफार्म और रेलवे स्टेशन परिसर में मनमानी बिजली खपत वाले 70 से 400 वॉट तक के सीएफल हटा कर इनके स्थान पर 50 से 100 वॉट की एलईडी लाइटें लगेंगी।

विज्ञापन


इसमें रोशनी दोगुनी होगी और बिजली की खपत में भारी कमी आएगी। बिजली बिल करीब 80 फीसदी घट जाएगा। रेलवे के बिजली विभाग ने प्लेटफार्मों तथा रेलवे परिसर में एलईडी लाइटें लगाने के लिए फरवरी माह में रेलवे मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन


मुख्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद पहले चरण में मानिकपुर-झांसी सेक्शन में बांदा सहित हरपालपुर, महोबा, अतर्रा और कर्वी समेत दर्जन भर स्टेशनों पर एलईडी लाइट लगाने का काम शुरू हो जाएगा। अभी तक प्लेटफार्म व रेलवे परिसर दो सैकड़ा से ज्यादा हाइलोजन बल्ब और सीएफएल से रोशन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें बिजली की खपत ज्यादा होने से हर माह करीब तीन से चार लाख रुपये बिल देना पड़ रहा है। सीएफल और हाइलोजन 70 से 400 वॉट के लगाए गए हैं। इनका लोड लगभग 1500 वाट है जबकि एक एलईडी में बिजली का लोड सिर्फ 500 से 800 वॉट रह जाएगा। इससे रेलवे को हर साल लगभग 25 लाख रुपये बचत होगी।

बांदा स्टेशन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर, आरके श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रेड के अनुसार स्टेशनों पर एलईडी लगाने की शुरुआत की जाएगी। माल गोदाम व स्टेशन परिसर में लगे टावरों में एलईडी लगाने के लिए अप्रैल में ही स्थानीय स्तर पर व्यवस्था की जाएगी।

रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे 12 वाटर कूलर
गर्मियों में यात्रियों को ठंडे पानी के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। मंडल के स्टेशनों पर 150 लीटर क्षमता के वाटर कूलर लगाए जाएंगे। अप्रैल से यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

सेक्शन को मिले 12 वाटर कूलरों की सौगात में दो बांदा रेलवे स्टेशन में, खजुराहो, महोबा, कर्वी में दो-दो और मानिकपुर, डभौरा, शंकरगढ़ व अतर्रा रेलवे स्टेशन में एक-एक वाटर कूलर लगाए जाएंगे। ‘ए’ श्रेणी वाले बांदा रेलवे प्लेटफार्म नंबर एक पर पहले से दो वाटर कूलर लगे हैं। अब दो नंबर प्लेटफार्म पर भी दो वाटर कूलर लगेंगे।

250 केवीए क्षमता का लगेगा जनरेटर
गर्मी में भीषण बिजली कटौती से निजात पाने को बांदा रेलवे स्टेशन में 250 केवीए क्षमता का साउंडप्रूफ जनरेटर लगाने को मंत्रालय से हरी झंडी मिल गई है। छह माह में यह लगने के बाद चालू हो जाएगा।


अभी तक यहां लगे 125 व 62.5 केवीए क्षमता के दो जेनरेटरों पर लोड अधिक होने के कारण यात्रियों और कर्मचारियों को बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ता है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed