फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   railway

रेलवे करेगा नशेड़ी व लापरवाह कर्मचारियों की छटनी

Mon, 26 Aug 2019 07:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
railway
नशेड़ी व काम के प्रति लापरवाह रेलवे कर्मचारियों की छटनी होगी। रेलवे बोर्ड ने इसकी कवायदें शुरू कर दी हैं। स्टेशन प्रबंधकों समेत अन्य इलेक्ट्रानिक, सिग्नल व वाणिज्य विभागों के अधिकारियों को 50 साल की उम्र पार कर चुके अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची तैयार करने को कहा है। चिन्हित अधिकारियों व कर्मचारियों की शासन स्तर पर समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

स्टेशन प्रबंधक बीपी वर्मा ने रेलवे बोर्ड के सचिव एसके मिश्रा के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि रेलवे अब काम के प्रति लापरवाह व नशेड़ी अधिकारी व कर्मचारियों को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। बोर्ड के निर्देश पर नशा करने वाले और लापरवाह व 50 वर्ष की उम्र वाले कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। इनके कार्यों की समीक्षा शासन स्तर पर की जाएगी। यदि वह काम के प्रति खरे नहीं उतरते हैं तो उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाकर बोर्ड के आदेशों से स्टेशन प्रबंधक ने अवगत करा दिया है। चिन्ह्ति का काम भी शुरू हो गया। 31 अगस्त तक सूची रेलवे बोर्ड को भेज दी जाएगी। अभी तक रेल संचालन विभाग के आधा दर्जन से अधिक अधिकारी व कर्मचारी चिन्ह्ति किए गए हैं।
गौतमबुद्ध नगर में पत्रकारों पर गैंगस्टर की कार्रवाई से नाराज यहां के मीडिया कर्मियों ने डीएम हीरा लाल को ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में इस कार्रवाई के जिम्मेदार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को हटाने की मांग की है।
साथ ही पुलिस द्वारा पत्रकारों के साथ किए गए व्यवहार की निंदा की। कहा कि प्रदेश के कुछ पुलिस अधिकारी महज सरकार को बदनाम करने की गरज से ऐसे कृत्यों को अंजाम दे रहे हैं।

पद का दुरुपयोग कर गैंगेस्टर जैसी कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल हटाते हुए कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अध्यक्ष दिनेश निगम, प्रेम कुमार, नमन गुप्ता, अंशू गुप्ता, मीरा देवी, कविता देवी, रामलाल जयन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed