{"_id":"611e9b8b8ebc3e6ee235283a","slug":"rahul-became-a-member-of-hindi-advisory-committee-banda-news-knp6470951171","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत भाषा के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत भाषा के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा
विज्ञापन
अतर्रा। ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को नि:शुल्क संस्कृत पढ़ना, बोलना, सुनने के गायन आदि सिखाया जाएगा।
कई प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को संस्कृत भाषा में रुचि पैदा कराई जाएगी। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है।
अंग्रेजी प्रवक्ता कालीचरण बाजपेयी ने अंग्रेजी के साथ संस्कृत के ज्ञान को जरूरी बताया। यह आयोजन 25 अगस्त तक चलेगा। इस मौके पर संस्कृत प्रवक्ता अरुण कुमार, सुरेंद्र शर्मा, राजेश कुमार, शांतिभूषण यादव, मनोज, जेपी कोमल, संजय, सुरेश, सुशील, चेतराम, मधु सविता आदि उपस्थित रहे।