फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Races in Poonam , javelin in Sita and discus in Rakhi won

दौड़ में पूनम, जैवलिन में सीता और डिस्कस में राखी ने बाजी मारी

Wed, 17 Dec 2014 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 17 Dec 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
Races in Poonam , javelin in Sita and discus in Rakhi won

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी में ‘सी’ टीम ने बाजी मारी। ‘बी’ टीम उप विजेता रही। प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण किया गया।

विज्ञापन


राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में बुधवार को 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता से खेल की शुरुआत हुई। पूनम यादव प्रथम, कल्पना देवी द्वितीय तथा प्रतिमा यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक डॉ.मीना कुमारी, डॉ.लक्ष्मी किशोर, जय कुमार चौरसिया व डॉ.अंकिता तिवारी रहीं।
विज्ञापन


14.36 मीटर डिस्कस थ्रो फेंककर राखी देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वंदना सिंह व ज्योति क्रमश: दूसरे व स्थान पर रहीं। निर्णायक डॉ.राजनारायण, डॉ.पंकज सिंह,डॉ.अंजना जादौन व डॉ.जेबा खान रहीं। जैवलिन थ्रो में सीता साहू प्रथम, वंदना सिंह द्वितीय व संतोष कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबड्डी में राखी की कप्तानी वाली ‘बी’ टीम ने पहला और मधु श्रीवास्तव की कप्तानी वाली ‘बी’ टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक डा.दीपाली गुप्ता, अजय कुमार मिश्र, डॉ.मनोरमा यादव, डॉ.पंकज सिंह रहे। खेलों के समापन पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन ने विजेता व उप विजेता को पुरस्कार सौंपा।

संचालन डॉ. शशिभूषण मिश्र ने किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ.सुमन निगम, प्रवक्ता डॉ.प्रेमलता, दाऊद अहमद, सुशील यादव, अजय मिश्र, डॉ.जितेंद्र, डॉ.मनोरमा यादव, सुमन निगम, डॉ.सबीहा रहमानी, मुमताज खान, आशुतोष श्रीवास्तव मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed