फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rabi sowing in 96% paper

कागजों में 96 फीसदी हो गई रबी की बुआई

Tue, 24 Nov 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rabi sowing in 96% paper
बांदा। कागजों में 96 फीसदी रबी की बुआई हो गई जबकि 40 फीसदी धान खेतों में खड़ा है। किसान धान की कटाई में लगा हुआ है। खेत खाली होने के बाद रबी की बुआई की जाएगी। उधर, कृषि विभाग ने बिना किसी पड़ताल के शासन को 96 फीसदी रबी की बुआई की रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में कुल कृषि भूमि क्षेत्रफल 10 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 4,34,297 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खरीफ की बुआई की गई थी। इसमें 58,466 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई की गई। उधर, शासन ने इस वर्ष रबी की बुआई के लिए 9,52,713 हेक्टेयर क्षेत्रफल का लक्ष्य रखा है लेकिन मंडल में धान की बुआई व कटाई देर से होने के कारण रबी की बुआई समय से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

किसान अभी खेतों में धान की कटाई और मड़ाई में लगा हुआ है। किसानों का कहना है कि खेत खाली होने के बाद रबी की बुआई में लगेगा। अभी तो 50 फीसदी भी रबी की बुआई नहीं हुई है। उधर, कृषि विभाग की माने तो चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में रबी की 9,22,030 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुआई की जा चुकी है। यह लक्ष्य के सापेक्ष 96 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed