{"_id":"9d4899de7c8aed140121aa06aa8e3f34","slug":"rabbani-and-millennium-won-league-matches-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड हाईजीन चैलेंज कप लीग मैचों में लीग मैचों में रब्बानी और मिलेनियम जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड हाईजीन चैलेंज कप लीग मैचों में लीग मैचों में रब्बानी और मिलेनियम जीते
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड हाईजीन चैलेंज कप लीग मैचों में रब्बानी क्लब ने छावनी इलेविन को सात विकेट से हराया। दूसरा मैच मिलेनियम ने जीता। प्रतिद्वंद्वी टीम ईदगाह इलेविन को 12 रनों से पराजित किया। ‘मैन ऑफ द मैच’ इमरान (रब्बानी क्लब) और रवि (मिलेनियम) घोषित हुए।
विज्ञापन
रायफल क्लब ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को सुबह पहले मैच में छावनी इलेविन ने निर्धारित 15 ओवर में 89 रन बनाए। अरशद ने 15 व इमत्याज ने 13 रन बनाए। राहुल यादव को चार व अदनान को दो विकेट मिले। रब्बानी क्लब ने तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इमरान ने 27 व शहबाज ने 20 रन बनाए। अरशद ने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
दोपहर को दूसरे मैच में मिलेनियम ने 145 रन बनाए। रवि ने शानदार 76 व अमर सिंह ने 27 रन लिए। आजाद को तीन विकेट मिले। ईदगाह इलेविन टीम 133 रन पर आउट हो गई। गुलफाम ने शानदार 92 व शाहरुख ने 37 रन बनाए। भानु ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन
अंपायर राजेंद्र अवस्थी, नफीस गावस्कर, कुतैबा जमां, सरन, स्कोरर सैय्यद अल्तमस, इशरत व मैच रेफरी डीके, सुशील सुमन, शोएब रहे। बीडीएच के दानिश भी उपस्थित रहे। शुक्रवार को ओनेक्स इलेविन व इलेविन स्टार के बीच मैच होगा।